{"_id":"67cde4c56d664131740de737","slug":"during-the-chadhat-the-baraatis-were-beaten-up-after-a-quarrel-four-were-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-141179-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चढ़त के समय कहासुनी होने पर बरातियों की पिटाई, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चढ़त के समय कहासुनी होने पर बरातियों की पिटाई, चार घायल
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर )। बरला गांव में चढ़त के दौरान नशे में धुत बरातियों में आपस में मारपीट हुई। बाद में गांव के युवकों से कहासुनी होने के बाद बरातियों की पिटाई कर दी गई। चार बरातियों को चोट आई है। पुलिस ने उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया।
गांव बरला में उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के गांव हेतम थाना सिडकुल से रविवार को बरात आई थी। चढ़त के दौरान नशे में धुत बराती नाच रहे थे। किसी बात पर आपस में कहासुनी हो गई। जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बाद में किसी बात को लेकर गांव के युवकों के साथ बरातियों की कहासुनी हो गई। तब बरातियों को पीटा गया।
इससे गांव में अफरातफरी मच गई। गणमान्य लोगों ने मामला संभाला। गांव हेतम निवासी पीड़ित पंकज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक दर्जन से अधिक युवकों ने डंडों से उसकी व साथियों की पिटाई की, जिसमें उसके चार साथी घायल हो गए। उसने बरला निवासी चार युवकों को नामजद व एक दर्जन अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल कार्तिक, सुभाष, अजय व रौनक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।