फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Durgashtmi the procession arrived, Jume faithful

दुर्गाष्टमी पर रथयात्रा निकाली, झूमे श्रद्धालु

Thu, 22 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 22 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Durgashtmi the procession arrived, Jume faithful
चरथावल। अटूट श्रद्धा के दुर्गाष्टमी त्योहार पर नगर के प्रमुख मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक यात्रा में आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। बैंडबाजों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
विज्ञापन



कस्बे में प्राच्य देवी मंदिर पर युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में मां दुर्गा का रथयात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन किया। मां दुर्गा के समक्ष समाजसेवी सुनील दत्त त्यागी ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि उद्यमी हरशरण गुप्ता और पूर्व चेयरपर्सन सुधीर सिंघल ने मां के रथ का फीता काटकर शोभायात्रा का श्रीगणेश किया। संचालन श्रीराम गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


युवाओं के ग्रुप में अनमोल, लव, कुश, अविरल, सक्षम, अग्रिम, विशेष, अमित गोयल, विशांक, शुभम गर्ग, प्रियांक , अंकित गोयल, मनी ने झांकियां सजाई। महिलाओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। मां दुर्गा का रथ, श्रीकृष्ण द्वारा रुकमणी का हरण, महाराजा अग्रसेन, मां दुर्गा के समक्ष ध्यानू भगत, साईं बाबा, महाकाली-शिव रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रथयात्रा देवी मंदिर से शुरू होकर बाजार कलां, तीरगरान, महाब्रह्मणान, छिपियान, बाजार खुर्द, बस स्टैंड आदि होकर पुन: प्राच्य देवी मंदिर पर संपन्न हुई। श्रीराम गुप्ता, अमरीश सिंघल, टोनी, कोमल सिंघल, नीरज गर्ग, सुशील सिंघल, पपनी कंसल, ब्रजेश गर्ग, विजेंद्र त्यागी, व्यापार मंडल नगराध्यक्ष अनुज गर्ग रहे।



नवरात्र पर व्रतधारी श्रद्धालुओं ने दुर्गाष्टमी पर्व पर देवी मंदिरों में मत्था टेका और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में देवी मंडपों में कन्याओं को जिमाकर व्रत परायण किया। महिलाओं ने उन्हें उपहार प्रदान किए।  शाम को सांझी को बच्चों ने विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed