फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Durgashtmi the girls worship

दुर्गाष्टमी पर कन्याओं का पूजन

Thu, 22 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 22 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Durgashtmi the girls worship
मुजफ्फरनगर। दुर्गाष्टमी पर घरों में अनुष्ठान पूर्ण किए गए। माता के प्रतीक रूप में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन ग्रहण कराया। इस दौरान हाथों में भोजन की थाली लेकर जाती हुई कन्याएं देखी गईं। मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार रही।
विज्ञापन



नवरात्र में बुधवार को दुर्गाष्टमी मनाई गई। सुबह घरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक अनुष्ठान करते हुए सुख समृद्धि की कामना की गई। निमंत्रण पर कन्याएं बुलाई गईं। माता का स्मरण करते हुए कन्याओं का पूजन किया गया। स्वादिष्ट भोजन परोसे गए।
विज्ञापन


शहर के मंदिरों में घंटियां गूंजती रहीं। माता के दर्शन करने वालों की कतार लगी रही। मंदिरों के समीप मेले जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने माता की स्तुति के बाद प्रसाद वितरित किया। कई भक्तों ने भंडारा किया। मां की महिमा का गुणगान करते हुए व्रत खोला। हिंदु धर्म की मान्यता के अनुसार नवरात्र के व्रत रखकर की जाने वाली मनोकामना माता अवश्य पूरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में मां के नौ स्वरूप की आराधना  फलदायी होती है। धार्मिक दंत कथाओं में माता के अलग-अलग स्वरूप की भिन्न-भिन्न कथाएं सुनना भी कल्याणकारी माना गया है। जिसका पुण्य फल सभी भक्तों को प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed