{"_id":"68697dedf3bee5c3760f086e","slug":"dumper-hits-e-rickshaw-mother-and-son-killed-11-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-149416-2025-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: डंपर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, मां और तीन साल के बेटे की मौत, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: डंपर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, मां और तीन साल के बेटे की मौत, 11 घायल
Sun, 06 Jul 2025 01:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:03 AM IST
सार
खतौली मोड़ पर पीछे से डंपर ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी। चांद बीबी और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि 11 घायलों को अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
घायलों को ले जाया गया अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुढ़ाना कस्बे के खतौली मोड़ पर पीछे से तेज गति से आए डंपर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में चांद बीबी (25) व उसके पुत्र अली (3) की मौके पर मौत हो गई। ई-रिक्शा में सवार 11 यात्री घायल हो गए। घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरपुर का रहने वाला आरिफ (28) अपनी पत्नी चांदबीबी (25) व बेटा अली (3) के साथ शाहपुर से ई-रिक्शा में बुढ़ाना रिश्तेदारी में आ रहा था। आरिफ की साली गुलिस्ता उर्फ रानी (20) पत्नी गुलफाम भी बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनके अलावा वसीम (40) निवासी शाहपुर, शहनाज (55) पत्नी नसीम, ईशान (4), जुनेद (5), शहजान (8) पुत्र वसीम व नाबिया (दो माह) पुत्री इमरान निवासी बुढ़ाना, खुशनसीब (30) पत्नी नसीर बुढाना, ओमवती (55) निवासी कुरालसी, मुन्नी निवासी थानाभवन व इमरान निवासी लुहसाना रोड बुढ़ाना भी ई-रिक्शा में सवार थे।
ओवरलोड ई-रिक्शा शाहपुर से कस्बे के खतौली रोड पर आई तो पीछे से तेज गति से आए डंपर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गई।
पड़ोसी दुकानदार तथा राहगीर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भागने लगा तो राहगीरों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया।

सीएचसी पर चिकित्सकों ने चांद बीबी व उसके पुत्र अली को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मृतका के पति आरिफ की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह व तहसीलदार महेंद्र सिंह यादव घटना की जानकारी लेने के लिए सीएचसी पहुंचे। इसी दौरान शाहपुर के चेयरमैन हाजी अकरम भी सीएचसी पर पहुंच गई। सीओ ने बताया कि डंपर व चालक हरिओम को पकड़ा है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

स्ट्रेचर पर तड़पता रहा घायल, काफी देर बाद आई एंबुलेंस
घटना के बाद सभी घायल सीएचसी ले जाए गए। वहां गंभीर रूप से घायल आरिफ स्ट्रेचर पर पड़ा तड़पता रहा। उसकी किसी ने सुध नहीं ली। काफी देर बाद एंबुलेंस आई तब उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। अन्य घायलों का भी यही हाल था। सीओ गजेंद्र पाल सिंह तथा तहसीलदार महेंद्र सिंह यादव ने पहुंच कर एंबुलेंस को बुलाया। इसके बाद घायलों को रेफर किया गया।