फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Due to rain, power supply was disrupted fDue to rain, power supply was disrupted for 11 hours due to fault in the power lineline

Muzaffarnagar News: बारिश के चलते विद्युत लाइन में फाल्ट आने से 11 घंटे आपूर्ति ठप

Tue, 01 Jul 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, power supply was disrupted fDue to rain, power supply was disrupted for 11 hours due to fault in the power lineline
चरथावल। मूसलाधार बारिश के कारण लाइन में फाल्ट आने से आपूर्ति ठप रही। कस्बे में 11 घंटे बाद बिजली के दर्शन हुए। उधर, सड़कों, सरकारी दफ्तर परिसर में जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बधाई कलां में विद्युत लाइन के ऊपर पेड़ गिरने से आपूर्ति कई घंटे बाधित रही। किसान कर्णवीर सिंह, राकेश मलिक एडवोकेट का कहना है कि यहां 33 केवी लाइन के अलावा टाउन फिटर ब्रेकडाउन में रहे। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लगातार 10 घंटे चली बारिश के कारण कई गांवों में सड़क ने तालाब का रूप ले लिया। दधेड़ू मुख्यमार्ग पर अरसे से गड्ढे होने के कारण दुपहिया वाहन सवार गिरने से चोटिल हुए। कुल्हेड़ी गांव में रास्ते पर पानी भरने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। चरथावल कस्बे में राजीव मार्केट, छिपियान और ठाकुरद्वारा मंदिर के पास सड़कों पर लबालब पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूधली में करुणा, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र, प्रदीप, संजय राणा, विनोद आदि के घरों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्टाफ के आवासों में पानी भरने से परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed