फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Due to heavy rains, the roads of the city turned into drains

Muzaffarnagar News: मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कें बन गई नाला

Tue, 23 Jul 2024 04:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 Jul 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, the roads of the city turned into drains
मुजफ्फरनगर। मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कें नालों में तब्दील हो गई। गली-मोहल्लों के अलावा शिव चौक और अन्य मुख्य चौराहों पर कईं-कईं फीट पानी भर गया। निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया। जिले में 115.2 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। उधर, बारिश से फसलों को लाभ होगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सात बजे शुरू हुई बारिश दोपहर 12 बजे तक जारी रही। शिव चौक, मीनाक्षी चौक, प्रकाश चौक, भोपा रोड, मंडी रोड, केशवपुरी, खालापार, किदवईनगर, जनकपुरी, रामपुरी में जलभराव हो गया। दुकानों और घरों में पानी भर गया। आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

इस मौसम की अब तक की सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश ने शहर में हुए नाला सफाई के कार्य की भी पोल खोल दी है। बारिश से अधिकतम मौसम 29.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जबकि रविवार रात का न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के रास्ते हो गए बंद
बारिश से जलभराव और कांवड़ से रास्ते बंद होने के कारण शहर में मुख्य मार्गों से लेकर गली मौहल्लों तक के रास्तों पर जाम रहा। अस्पताल चौराहे से मीनाक्षी चौक तक मेरठ रोड जाने वाली साइड को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। रुड़की रोड वाली साइड से ही वाहनों का आवागमन सुचारू रखा गया है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में अस्पताल चौराहे और मीनाक्षी चौक को ही क्रासिंग प्वाइंट बना दिए जाने से यातायात का पूरा दबाव इन्हीं दो चौराहों पर आ गया। इसके चलते यातायात व्यवस्था भी बेपटरी होती नजर आई। घास मंडी, अंसारी रोड, रुड़की रोड के साथ ही गली मौहल्लों की सम्पर्क गलियों में भी जाम की स्थिति बनी रही।
बझेड़ी फाटक पर लगाया अतिरिक्त पंप
मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ मार्ग भी जलमग्न हो गया। शहरी क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर मदीना चौक से लेकर बझेड़ी फाटक तक जलभराव के कारण बुरा हाल रहा। बारिश के बीच ही व्यवस्था बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह अपनी टीम के साथ निरीक्षण पर निकली और उन्होंने बझेडी फाटक पर अतिरिक्त पम्प लगवाकर अण्डरपास में भरे पानी को निकलवाने की व्यवस्था कराई। ईओ ने मदीना चौक से बझेडी फाटक तक कांवड़ मार्ग पर हुए जलभराव के निस्तारण के लिए भी पालिका की टीमों को लगाया।
-------------------------------------------------

मीरापुर में जलभराव बना मुसीबत
मीरापुर। सोमवार सुबह शुरू हुई श्रावण माह की पहली बारिश से नगर में हर जगह जलभराव हो गया। दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर जलभराव के कारण वहा से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोहल्ला मुश्तर्क, जाट कालोनी, कमलियान, वाल्मीकि बस्ती व पड़ाव चौक में लोगों के घरों में बारिश व नालियों का गंदा पानी घुस गया। उधर, सोमवार तड़के तीन बजे थाना रामराज में हाई वोल्टेज बिजली आ गई। हाई वोल्टेज बिजली आने के कारण थाने के तीन प्रिंटर, दो कंप्यूटर, सबमर्सेबिल, स्टेपलाइजर, पंखे फुंक गए।
-----------------------------------------
तीन राहगीर दीवार के नीचे दबे
मीरापुर। दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से वहां से गुज़र रहे दो बाइक सवार तीन राहगीर दीवार के नीचे दबकर घायल हो गए। दो बाइक पर सवार होकर मीरापुर से खतौली की और जा रहे मेरठ के नंगला मुंडाली निवासी खुशी, जुबैर और दूसरी बाइक सवार गांव कैथोड़ा निवासी जुनैद दीवार के नीचे दब गए बाइक सवारों को दीवार के नीचे दबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें ईटे हटाकर दीवार के नीचे से निकाला और तीनो घायलों को जानसठ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed