फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Due to four days of strike, cleanliness system has collapsed and filth has spread

Muzaffarnagar News: चार दिन से हड़ताल के कारण चरमराई सफाई व्यवस्था, फैली गंदगी

Mon, 17 Feb 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Due to four days of strike, cleanliness system has collapsed and filth has spread
फोटो
विज्ञापन

-13 सूत्रीय मांगों को लेकर चार दिन से काम बंद हड़ताल पर हैं कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी

चरथावल। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कस्बे में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। मोहल्लों की नालियाें में गंदगी भरी है। सड़कों पर कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं।
चार दिन से 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल कर रखी है। सफाई कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष रवींद्र वाल्मीकि ने बताया शनिवार में जिला मुख्यालय पदाधिकारियों की वार्ता अधिकारियों से हुई, लेकिन कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलने के कारण हड़ताल जारी है। सोमवार को संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिले में संभावित दौरा है। उनसे वार्ता के बाद ही हड़ताल खोलने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, सफाई कार्य बंद हाेने से महाब्रह्मणान, बाजार कलां, मुर्दापट्टी, तीरग्रान, बाजार खुर्द, कानूनगोयान, बस स्टैंड आदि पर गंदगी के ढेर नजर आने लगे हैं। सफाई कार्य बंद होने के कारण नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। गंदगी उठाने वाले कूड़ा वाहन एवं रेहड़े नहीं आने से महिलाओं ने घरों का कूड़ा सड़कों पर फेंकना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष इस्लामुद्दीन त्यागी ने बताया सोमवार को हड़ताल खुलने की संभावना है। वह अधिशासी अधिकारी नीलम पांडेय से बातचीत करेंगे।


चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे सफाई कर्मी



फोटो समाचार



संवाद न्यूज एजेंसी



खतौली। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने नगर पालिका में धरना देकर नारेबाजी की। चार दिन से सफाई कार्य ठप होने से नगर में चारों ओर कूड़ा फैल गया है। इससे नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।




उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर दो फरवरी को जिला मुख्यालय पर डीएम को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में 12 फरवरी तक मांग पूरी न होने पर सफाई कार्य ठप कर हड़ताल की चेतावनी दी थी। विगत चार दिन से हड़ताल के कारण नगर में चारों ओर कूड़े के ढेर लग गए हैं। जीटी रोड, बुढ़ाना रोड, बिददीबाड़ा बाजार, बड़ा बाजार, जानसठ रोड समेत नगर के सभी मोहल्लों में कूड़ा फैल गया है। नगर में कूड़ा बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका में धरने पर ऋषिपाल, रामकिशन, सुबोध, ज्योतिराम, राजकुमार, रवि, मनोज, विनोद, आकाश, पूनम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed