फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DS Public School Champion in Volleyball

Muzaffarnagar News: वॉलीबाल में डीएस पब्लिक स्कूल चैंपियन

Thu, 29 Dec 2022 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
DS Public School Champion in Volleyball
स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल में ‘फाउंडर-डे’ का हुआ समापन पर सम्मानित प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल में किया गया आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। स्टेपिंग स्टोन्स पब्लिक स्कूल में शिक्षाविद् सुशील कुमार बंसल के परिनिर्वाण दिवस पर चल रहे प्रथम फाउंडर-डे का समापन हो गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में डीएस स्कूल ने मेजबान स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल को पराजित किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
बृहस्पतिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में डीएस पब्लिक स्कूल ने जेवी पब्लिक स्कूल को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल ने गुरुकुल पब्लिक स्कूल को हराया। इसके बाद जेवी पब्लिक स्कूल व गुरुकुल पब्लिक स्कूल के बीच तीसरे स्थान के लिए मैच हुआ। जेवी पब्लिक स्कूल की टीम विजयी रहा। फाइनल मुकाबला डीएस पब्लिक स्कूल और स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल के बीच खेला गया। फाइनल मैच में डीएस पब्लिक स्कूल विजयी रहा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्पिक मैके के अध्यक्ष डॉ. आरएन तिवारी, विशिष्ट अतिथि डीएस पब्लिक स्कूल के मैनेजर सुधीर शर्मा, जेवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वचन सिंह वर्मा, राखी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद त्यागी मौजूद रहे। स्कूल चेयरमैन अभिनव सुशील और प्रधानाचार्या डॉ ज्योति सिरोही ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed