फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drugs worth Rs 1.42 crore in Muzaffarnagar

1.42 करोड़ की नशीली की दवाओं सहित चार दबोचे

Sat, 14 Dec 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Drugs worth Rs 1.42 crore in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में आयोजित वार्ता में नशे की दवाइयों के आरोपी के बारे में जानकारी देते एसए? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिला परिषद मार्केट से नशे की दवाएं लेकर पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड में सप्लाई करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 1.42 करोड़ रुपये कीमत की नशे की दवाइयां बरामद की हैं। गिरोह को नशीली दवाएं सप्लाई करने वाला मेडिकल एजेंसी का संचालक फरार है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि औषधि विभाग, क्राइम ब्रांच व सिविल लाइंस थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत महावीर चौक से साहिल उर्फ शाहवेज पुत्र रिजवान निवासी दक्षिणी खालापार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर अलंकार मार्केट के पीछे स्थित किराए पर लिए मकान में बनाए गोदाम में छापा मारकर तीन अन्य आरोपियों सुशील पुत्र विनोद निवासी अलमासपुर, सब्बन पुत्र शब्बीर निवासी मोहल्ला खादरवाला और फरमान पुत्र लियाकत निवासी गांव गोधना पुरकाजी को भी गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि उक्त गोदाम से भारी तादाद में नशे दवाएं बरामद हुईं, जो बिना लाइसेंस की थीं। बाजार में इन दवाओं की कीमत 1.42 करोड़ रुपये है। आरोपियों ने पूछताछ में जिला परिषद स्थित राजीव मेडिकल एजेंसी से नशे की दवाइयां खरीदने की जानकारी दी, जिस पर उक्त एजेंसी पर भी छापा मारा गया, लेकिन एजेंसी संचालक अनूप गर्ग फरार हो गया। जिला औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि नशे की 54 तरीके की दवाएं और इंजेक्शन आदि शामिल हैं। इनके 14 तरह के नमूने भी संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ये दवाइयां की गईं बरामद
- नॉरकोटिक्स ड्रग्स ट्रामाडॉल से निर्मित क्लॉविडाल-100 एसआर की छह लाख टैबलेट (गोलियां)।
- लॉर्जपेम की 36 हजार टैबलेट।
- अल्प्राजॉल्म की 53 हजार टैबलेट।
- अन्य 30,600 टैबलेट।
- 12,700 इंजेक्शन।
- कॉडाइन के 1,440 सीरप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed