फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drug seller and milkman looted on the strength of weapons

Muzaffarnagar News: हथियारों के बल पर दवा विक्रेता और दूधिया से लूटपाट

Wed, 02 Aug 2023 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Drug seller and milkman looted on the strength of weapons
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव गोधना हरिनगर मार्ग पर बदमाशों ने दो लोगों के साथ मारपीट कर हथियारों के बल पर हजारों की नगदी व मोबाइल लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।

गांव गोधना निवासी दवाई विक्रेता अनिल कुमार पाल बाइक से पुरकाजी से अपने गांव जा रहे थे। जब वह गोधना हरिनगर मार्ग पर पहुंचे तो रास्ते में आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर मोबाइल व दस हजार छह सौ पचास रुपये और बैग लूट लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव गोधना निवासी दूधिया जावेद अहमद भी अपनी बाइक से दूध लेकर पुरकाजी जाते समय वहां पहुंचा तो उसे भी बदमाशों ने रोक लिया। मारपीट कर उसका मोबाइल व करीब दो हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। इसके बाद दोनों पीड़ितों ने वहां से गुजर रहे राहगीरों को घटना की जानकारी दी। तब सूचना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस के साथ सीओ विनय गौतम मौके पर पहुंचे और तब बदमाशों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। सीओ सदर का कहना है कि लूट हुई है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed