{"_id":"5de40e708ebc3e54b639bdf1","slug":"drug-addicts-arrested-muzaffarnagar-news-mrt4565356114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की दवाइयों का कारोबारी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की दवाइयों का कारोबारी दबोचा
विज्ञापन
जिला परिषद मार्किट में प्रतिबंधित दवाई को लेकर छापेमारी करती पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नशे की दवाइयों का कारोबारी दबोचा
मुजफ्फरनगर। भौराकलां पुलिस ने रविवार दोपहर जिला परिषद मार्केट में स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। पुलिस ने संचालक को हिरासत में लिया है। बड़े पैमाने पर नशीली दवाएं बरामद की गईं हैं, लेकिन अफसर इस संबंध में कुछ बोलने से बच रहे हैं। माना जा रहा है कि सोमवार को (आज) पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कोर्ट रोड स्थित जिला परिषद मार्केट में दवाओं का थोक कारोबार होता है। रविवार दोपहर भौराकलां थाना पुलिस ने एसओ विरेंद्र कसाना के नेतृत्व में जिला परिषद मार्केट स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा डालकर बड़े पैमाने पर नशे की दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद मेडिकल स्टोर संचालक को भी हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने सिसौली कसबे में एक मेडिकल स्टोर पर छापा डालकर कर नशे के इंजेक्शन बरामद किए थे। पूछताछ में पता चला कि जिला परिषद मार्केट से ये नशे के इंजेक्शन और अन्य दवाई ली है।
मेडिकल स्टोर संचालक की तलाश में दबिश
मुजफ्फरनगर। हरियाणा प्रांत के जनपद अंबाला के डीएस पड़ाव, अंबाला कैंट थाने के एसआई सुभाष सिंह ने रविवार दोपहर टीम के साथ जिला परिषद मार्केट में वांछित की तलाश में दबिश दी। इस दौरान आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक मौके से फरार हो गया, जिस पर हरियाणा पुलिस बैरंग लौट गई। एसओ समयपाल अत्री ने बताया कि जिला परिषद मार्केट के व्यापारी हिमांशु वर्मा के खिलाफ अंबाला कैंट थाने में कुछ माह पूर्व मुकदमा दर्ज हुआ था। उक्त मामले में हिमांशु तभी से फरार चल रहा है। रविवार दोपहर अंबाला कैंट थाना पुलिस ने आरोपी हिमांशु वर्मा की तलाश में उसके मेडिकल स्टोर पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इस पर हरियाणा पुलिस बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
-