फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DRM of railway inspected the station

Muzaffarnagar News: रेलवे के डीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण

Sat, 22 Mar 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
DRM of railway inspected the station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेलवे के डीआरएम पुष्पेंद्र आर त्रिपाठी ने शुक्रवार दोपहर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर व्यवस्था का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार से रेलवे परिसर में हो रहे निर्माण कार्याे की प्रगति की जानकारी ली।
विभागीय अधिकारियों व इंजीनियरों की टीम के साथ डीआरएम दोपहर में एक बजकर 58 मिनट पर रेलवे स्टेशन पर अपनी विशेष ट्रेन से पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन अधीक्षक के साथ स्टेशन के बारह पार्किंग की व्यवस्था को देखा। टिकट विक्रय खिड़की के ऊपर बने प्रतीक्षालय में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

आरक्षण प्रतीक्षालय, आरपीएफ थाना के बारे में जानकारी लेने के बाद उन्होंने नई मंडी गेट की तरफ बने नए भवनों व निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति को देखा। उन्होंने रेलवे की गति शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने के आदेश दिए।पचास मिनट के निरीक्षण के दौरान उनके साथ दिल्ली से आए रेलवे की विभिन्न शाखाओं वाणिज्य, सिग्नल, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण करने के बाद डीआरएम दो बजकर 48 मिनट पर टपरी के लिए रवाना हो गए। वापसी में वह पौने पांच बजे मुजफ्फरनगर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed