फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drizzling continued throughout the day, mercury dropped, life affected

पूरे दिन पड़ती रही रिमझिम फुहार, पारा गिरा, जनजीवन प्रभावित

Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Drizzling continued throughout the day, mercury dropped, life affected
बारिश में छाता लेकर शिव चौक से गुजरते राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पूरे दिन पड़ती रही रिमझिम फुहार, पारा गिरा, जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में रात से ही शुरू हुई बारिश पूरे दिन होती रही। रिमझिम फुहारों के चलते आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बारिश से सड़कों पर कीचड़ की स्थिति बन गई और लोगों का सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया।
बीते दस दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली है। बृहस्पतिवार रात से ही बारिश शुरू हो गई थी और शुक्रवार पूरे दिन रिमझिम फुहार पड़ती रही। जिले में 19.6 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान जो 35 डिग्री के आसपास चल रहा था 26.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से लुढ़ककर 21.6 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम आर्द्रता 97 प्रतिशत हो गई।
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर में अधिकतम सड़कों पर कीचड़ की स्थिति बनी रही। शाहबुद्दीनपुर, रामपुरी, जसवंतपुरी, दक्षिणी सिविल लाइंस, जाट कालोनी में कीचड़ के चलते नागरिकों को आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों के लिए बारिश लाभकारी
लगभग दस दिन बाद हुई बारिश फसलों के लिए लाभकारी है। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया का कहना है कि धान और गन्ने की फसल को बारिश से सीधा लाभ होगा। सब्जी के फसलों के लिए भी वर्षा लाभकारी है।
बारिश ने बिगाड़ा बाजार का मिजाज
रक्षा बंधन के पर्व को लेकर बाजार पूरी तरह तैयार है। मिठाई और गिफ्ट की दुकानों से लेकर राखी की दुकानें सजी हैं। ऐसे हालात में दिन भर बारिश होने से बाजार प्रभावित हुआ है। शाम को कुछ देर के लिए बारिश थमी तो बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं और लड़कियों ने अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदी। देर शाम तक खरीदारों की काफी भीड़ रही।
पुरकाजी में मकानों और दुकानों में घुसा पानी
पुरकाजी। बृहस्पतिवार रात हुई मूसलाधार बारिश से कस्बे के मेन बाजार सहित कई गली मोहल्लों में पानी भर गया। दुकानों के अंदर पानी घुस जाने से सामान खराब हो गया। जिससे व्यापारियों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

चेयरमैन जहीर फारूकी ने कस्बे का भ्रमण कर व्यापारियों से मिलकर बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। बारिश से मेन बाजार, लक्सर रोड़ व सब्जी मंडी, पंजाबी कालोनी, थाने वाली गली, जाटान आदि कई गली मोहल्लों में कई-कई फुट पानी भर गया। जिससे मेन बाजार में अंकित गारमेंट्स, साजिद किराना व अफजाल आदि व्यापारियों की दुकानों में व लक्सर रोड पर पप्पू मिष्ठान भंडार में, हाइवे पर पंकज किराना आदि की दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed