फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drivers will drive auto-tempo in gray paint-shirt, black shoes, blue jacket

Muzaffarnagar News: सलेटी पेंट-शर्ट, काले जूते, नीली जैकेट में ऑटो-टेंपो चलाएंगे चालक

Wed, 07 Feb 2024 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 07 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Drivers will drive auto-tempo in gray paint-shirt, black shoes, blue jacket
मीनाक्षी चौक पर खडा टैम्पो। संवाद
- परिवहन विभाग ने जारी किया ड्रेस कोड, जल्द ही लागू किया जाएगा नियम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले भर की सड़कों पर दौड़ रहे 489 ऑटो व टेंपो के चालक भी अब नई ड्रेस सलेटी पेंट व शर्ट, काले जूते व नीली जैकेट पहन कर वाहन चलाते हुए नजर आएंगे। परिवहन विभाग ने उनके लिए ड्रेस कोड जारी कर दिया है। सभी को ड्रेस कोड का पालन करते हुए अपने वाहनों का संचालन करने के लिए परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

सभी महानगरों में ऑटो-टेंपो के चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। जिसके चलते सभी चालक ड्रेस पहन कर ही अपने वाहनों को चलाते हैं। सभी का रूट भी निर्धारित रहता है। महानगर वाला नियम अब यहां भी लागू किया गया है। परिवहन विभाग ने सभी जिलों में नियम का पालन करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में भी अब जल्द इस नियम के चलते सभी ऑटो व टेंपो चालक नई ड्रेस में दिखाई देंगे। बताया गया कि चालकों के लिए नए ड्रेस कोड में वर्दी के लिए चालक की पेंट व शर्ट सलेटी व जूतों का रंग काला होगा। जैकेट नीले रंग की होगी।
विज्ञापन

जिले में 489 ऑटो व टेंपो हैं, जो मीनाक्षी चौक, शामली बस अड्डे, जिला अस्पताल, भोपा अड्डे के पास से चलाए जाते हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्यालय से जारी आदेश को सभी ऑटो-टेंपो के चालकों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर से गोरखपुर के लिए चलेंगी दो बसें
परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो ने गोरखपुर के लिए दो नई रोडवेज बस चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी पूनम देवी ने बताया कि मुख्यालय से मुजफ्फरनगर से गोरखपुर के लिए बस सेवा शुरू करने के आदेश मिले हैं। इसी के चलते मुजफ्फरनगर से मेरठ, आनंद विहार, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ होते हुए गोरखपुर के लिए दो बसें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए समय सारिणी बनाई जा रही है। जल्द ही दोनों बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed