{"_id":"572a399f4f1c1bfa525ce88d","slug":"driver-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 04 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर डीसीएम और ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से हाईवे का यातायात भी प्रभावित रहा।
उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित सिडकुल में बिहार से लोहे के पाइपों से भरी डीसीएम जा रही थी। कस्बा छपार में हाईवे पर जयभगवानपुर मोड़ के पास डीसीएम कोयले से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम और ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के दुकानदारों ने डीसीएम व ट्रैक्टर के बीच बुरी तरह फंसे डीसीएम चालक मोहम्मद इरशाद पुत्र इलियास निवासी पटना और क्लीनर ओमबीर पुत्र अमर सिंह निवासी गुड़गांव को बमुश्किल बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने दोनों की गम्भीरावस्था को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ जाते समय डीसीएम चालक मोहम्मद इरशाद (43) ने दम तोड़ दिया। क्लीनर ओमबीर का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को खबर दे दी है। उधर, हादसे के कारण नेशनल हाईवे का यातायात काफी समय प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारु कराया।