{"_id":"64c807b2ef0d3302470fd574","slug":"drive-carefully-potholes-on-city-roads-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-4674-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संभलकर गुजरना, शहर की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संभलकर गुजरना, शहर की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन
शहर के विश्वकर्मा चौक पर पर सड़क में हुआ गढडा।
मुजफ्फरनगर। बारिश ने शहर में सड़क निर्माण गुणवत्ता की पोल खोल दी है। दो माह पहले बनाई गई सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैँ। शहर के मुख्य मार्गोँ पर इन गड्ढों के कारण हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। मीनाक्षी चौक पर तीन बड़े गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। महावीर चौक पर गड्ढा बन गया है। विश्वकर्मा चौक से टिकैत चौक तक बने मार्ग में जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। अंसारी रोड पर कई स्थानों पर गड्ढे जीवन के लिए खतरा हो गए हैं।
- केस-एक
मीनाक्षी चौक पर तीन गड्ढे
शहर के मीनाक्षी चौक पर हर समय आवागमन रहता है। मेरठ-रुड़की रोड और मुजफ्फरनगर-शामली रोड के वाहन यहीं से होकर जाते हैं। बारिश के बाद इस चौराहे के तीन ओर बड़े गड्ढे हो गए हैं। नजर चूकते ही हादसे का खतरा है। एक बड़े गड्ढे पर तो पुलिस को बैरियर खड़ा करना पड़ा। यहां सड़क का निर्माण डेढ़ माह पहले ही हुआ था।
- केस-दो
यहां रोज हो रहे हादसे
विश्वकर्मा से टिकैत चौक भोपा रोड को जानसठ रोड से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग यहां गड्ढों में तब्दील हो गया है। विश्वकर्मा चौक से टिकैत चौक तक के इस मार्ग में नवीन मंडी स्थल के गेट से पहले कई स्थानों पर बड़े गड्ढे हो गए हैं। यहां प्रतिदिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। यह सड़क तीन माह पहले ही बनी थी।
विज्ञापन
- केस-तीन
- गांधी काॅलोनी का मुख्य मार्ग टूटा
शहर में हुई भारी बारिश में गांधी काॅलोनी का मुख्य मार्ग जगह-जगह टूट गया है। इस सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। काॅलोनी के लोगों का मार्ग से वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। दुपहिया वाहन प्रतिदिन हादसे का शिकार हो रहे हैं।
- केस-चार
अंसारी रोड गड्ढों में तब्दील
शहर के बीच का मार्ग अंसारी रोड गड्ढों में तब्दील हो गया है। भोपा पुल से रुड़की रोड को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर काफी भीड़ रहती है। सहारनपुर जाने वाले शहर के लोग अधिकतम इसी मार्ग से जाते हैं। अस्पताल जाने का भी यही मुख्य रास्ता है। इस सड़क में गड्ढों की भरमार है।
- गड्ढे करा रहे हैं चिन्हित
नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि शहर में जिन सड़कों में गड्ढे हैं, गड्ढों को चिन्हित कराया जा रहा है। इसके बाद संबंधित विभाग से इन गड्ढों को भरवाया जाएगा। जहां लोनिवि की सड़क है वहां उससे और जहां पालिका की सड़क है वहां पालिका गड्ढे भरेगी।