फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drinking water supply disrupted due to pipeline burst, people worried

Muzaffarnagar News: पाइप लाइन फटने से पेयजल आपूर्ति बाधित, लोग परेशान

Mon, 18 Dec 2023 06:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply disrupted due to pipeline burst, people worried
-24 घंटे से नहीं मिला नागरिकों को पानी, दूर से लाना पड़ा पानी
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर पालिका की पाइप लाइन फटने से कई मोहल्लों की जलापूर्ति बाधित हो गई। पानी की सप्लाई न होने से नागरिक बीते 24 घंटे से परेशान हैं। नागरिकों का कहना है कि पहले भी ऐसा हो चुका है, स्थायी समाधान होना चाहिए।

आईजीएल कंपनी कस्बे में गैस की पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रही है। पाइप लाइन डाले जाने के दौरान नगर को जालापूर्ति करने वाली मुख्य पाइप लाइन जीटी रोड स्थित नई आबादी मोड़ पर फट गई। इस कारण नगर की जलापूर्ति बाधित हो गई। रविवार देर शाम कार्य करते हुए पानी लाइन फटी थी। नगर पालिका कर्मचारी सोमवार दिनभर पाइप लाइन को ठीक करने में लगे रहे। उधर, नगर में जलापूर्ति न होने से नागरिक परेशान हैं। नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर लगे हैंडपंप का सहारा लिया। नगरिक अनिल कुमार, नौशाद अहमद, संजय जैन, अजय भुर्जी सभासद, हाजी वसीम अहमद, मुकेश कुमार, उमेश कुमार आदि ने बताया कि उन्हें दूर से पानी लाना पड़ा। इससे पूर्व भी आईजीएल कंपनी के कर्मचारियों ने पाइप लाइन को तोड़ दिया था। नगर पालिका ईओ राकेश कुमार ने बताया कि पाइप लाइन को ठीक कराया जा रहा है। देर रात तक नगर में जलापूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed