फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drainage system will be facilitated by drain construction

Muzaffarnagar News: नाला निर्माण से सुलभ होगी जल निकासी की व्यवस्था

Mon, 11 Nov 2024 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Drainage system will be facilitated by drain construction
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के वार्ड 17 में गंदे जल निकासी की समस्या का शीघ्र ही समाधान होने जा रहा है। वार्ड हरिपुरम कूकड़ा में नाला निर्माण कराया जाएगा। बरसात के दिनों में निकासी सुचारू रहेगी। घरों से निकलने वाले गंदे जल की निकासी भी अब नालियों में अवरुद्ध नहीं होगी। पालिका 33 लाख रुपये से नाला निर्माण कराएगी। नगर पालिका वार्ड 17 के हरिपुरम कूकड़ा में निकासी की व्यवस्था सुलभ नहीं है। लोगों की मांग पर नगर पालिका निर्माण विभाग की ओर से क्षेत्र में नाला निर्माण का खाका खींचा गया था। नगर पालिका की ओर से नाला निर्माण के लिए 33 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया, जिसके बाद निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित करा दिया गया। एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह ने बताया, नाला निर्माण के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया चल रही है। जनपद में चुनाव आचार संहिता हटने के बाद निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed