फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dr. Subhash Chandra Sharma appointed as the regional president of Vishwa Brahmin Kalyan Parishad

Muzaffarnagar News: विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा

Fri, 28 Aug 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dr. Subhash Chandra Sharma appointed as the regional president of Vishwa Brahmin Kalyan Parishad
मुजफ्फरनगर। विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के लिए चार नई नियुक्तियों की घोषणा की है। मुजफ्फरनगर के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा को वेस्ट यूपी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। परिषद के अध्यक्ष पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने इन नियुक्तियों की घोषणा की है।
विज्ञापन

परिषद की ओर से हरियाणा के गोविंद भारद्वाज को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वंदना वशिष्ठ को उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अनुपमा भारद्वाज को पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाज के उत्थान के लिए कार्य करती है। इसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाना है। परिषद के मुख्य संरक्षक स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी डॉ. सतीश शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed