फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DR. BR Ambedkar salute

देश में सामाजिक समरसता लाए अंबेडकर 

Fri, 15 Apr 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
DR. BR Ambedkar salute
डॉ. भीम राव अंबेडकर को पुष्पांजलि देते लोग। - फोटो : अमर उजाला

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके जन्मदिन पर राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश में सामाजिक समरसता लाने का काम डॉ अंबेडकर ने किया। दलितों, वंचितों, शोषितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाया।

विज्ञापन


महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर जन्म दिवस को ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। केपी सिंह उपाध्याय की अध्यक्षता में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण हुआ। संचालन राजकुमार ने किया। जिला सचिव श्यामलाल प्रजापति ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। गंगाराम एडवोकेट, सुभाष देव भारती, अभिषेक चौधरी, विनोद कुमार, हितेश डाबर ने विचार रखे। 
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय पर डॉ भीमराव को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि यूएनओ ने डॉ अंबेडकर के जन्म दिवस को ज्ञान दिवस घोषित किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर बाइक रैली भी निकाली। जिलाध्यक्ष नानू मियां, नगराध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, डॉ सत्यपाल, बिलकिस चौधरी, कस्तूर सिंह स्नेही, तारिक कुरैशी, दिलशाद त्यागी, महताब आलम, हर्षवर्धन त्यागी, अरविंद, सुधीर शर्मा, सलीम मलिक, मुकेश, कपिल कुुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के कमजोर तबकों को आगे लाने का काम किया। राजू वाल्मीकि, ब्रजबंधु सैनी, हर्ष राठी, पंकज चौधरी, दीप बेनीवाल, विक्की, रविंद्र कश्यप, आशीष चौधरी, सुबोध, पवित, महबूब खान, नौशान मौजूद रहे। भाजपा ने विभिन्न स्थानों पर अंबेडकर जयंती का आयोजन किया।

पार्टी कार्यालय पर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहब किसी एक जाति के नहीं सबके हैं। उन्होंने सम्पूर्ण समाज के हित में काम किया। पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुनील दर्शन, संजय अग्रवाल, अतुल सैनी, सुनील तायल, रोशन लाल छत्ररालिया, सोनू वाल्मीकि, हरेंद्र पाल, विजय सैनी, योगेश रहे। भाजपा ने वहलना के अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम मनाया।


नकुल उपाध्याय, सुधीर कुमार, राजवीर कश्यप, महेश सैनी ने विचार रखे। सरवट मंडल में भाजपा ने कार्यक्रम कर बाबा साहब को याद किया। शेरसिंह, मुलकराज उपाध्याय, वेदपाल ठेकेदार, दिनेश कुमार, मलखान सैनी, शरद कपूर, दीपक कुमार आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed