फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar remembered a lot

खूब याद आए डॉ. भीमराव आंबेडकर

Thu, 15 Apr 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar remembered a lot
आंबेडकर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खूब याद आए डॉ. भीमराव आंबेडकर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान राजनीतिक, सामाजिक और हिंदूवादी संगठनों ने डॉ. आंबेडकर द्वारा देशहित और जनहित में दिए गए योगदान को याद किया गया। डॉ. आंबेडकर के स्मारकों और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कई सामाजिक संगठनों ने बैंडबाजों के साथ डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। शोभायात्रा भी बैंडबाजे के साथ शहर में निकाली गई। इसके अलावा अलग अलग आयोजन किए गए। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की अध्यक्षता में डॉ आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इससे पूर्व, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अचिंत मित्तल और डॉ. पुरुषोत्तम आदि के साथ कचहरी गेट पर स्थित डॉ आंबेडकर स्मारक पर पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी की अध्यक्षता और महासचिव जिया चौधरी के संचालन में डॉ. आंबेडकर जयंती मनाई गयी। यहां सपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वहीं, बसपा कार्यालय पर आंबेडकर जयंती और पार्टी का स्थापना दिवस एक साथ मनाया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी ऋषिपाल सिंह, सत्यप्रकाश, जियाउर्रहमान, जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, रामनिवास पाल, हरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी गेट पर स्थित कल्याणकारी अंबेडकर समिति द्वारा स्मारक पर गोष्ठी का आयोजन करते हुए प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक महावीर आजाद ने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं, अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत युवा मोर्चा द्वारा जेल फाटक के समीप स्थित आंबेडकर छात्रावास पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता हरिशंकर गौतम व संचालन महक सिंह ने किया। मुख्य वक्ता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील झंझोट ने कहा कि बाबा साहब के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो को आधार बनाकर समाज के लिए काम करना चाहिए। इस दौरान डॉ. प्रदीप वाल्मीकि, सागर वाल्मीकि, योगेश एडवोकेट, दीपक वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, गौरव, अजीत, सुशील कुमार, विशाल कुमार, कुलदीप कुमार, सन्नी मैनवाल, अश्वनी गौतम आदि मौजूद रहे।

क्रांति सेना कार्यालय पर डॉ आंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र शर्मा, मुकेश त्यागी, शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, संजय गोयल, लोकेश सैनी, अखिलेश पुरी, शैलेंद्र शर्मा, सोनू सैनी आदि उपस्थित रहे। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कचहरी गेट पर डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 130वीं जयंती मनाई। नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल, राधेश्याम विश्वकर्मा, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, विक्रांत खटीक, अभिषेक राठी, मनीष बंसल, मनोज खटीक, निकुंज सैनी, अरमान मित्तल, शिवम तायल, ललित मचल, शुभम कुटबा, मिंटू चौधरी, सुनील वर्मा, प्रतीक शर्मा, आकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अंबेडकर जन्मोत्सव एवं जनसेवा समिति ने शहर में शोभायात्रा निकाली। शुभारंभ पूर्व विधायक अनिल कुमार, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा ने किया। शोभायात्रा में भव्य झांकियां सजाई गईं। इस मौके पर राजकुमार सिद्धार्थ, कर्णसिंह पेंटर, दीपचंद, सतीश कुमार, रामनिवास, रजनीश गौतम, अलि कुमार, रामकुमार, सुमन वर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed