{"_id":"5e613d708ebc3ef3f51dcfc2","slug":"double-track-between-deoband-muzaffarnagar-will-start-today-devband-news-mrt4722261164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शुरू हो जाएगा देवबंद-मुजफ्फरनगर के बीच डबल ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शुरू हो जाएगा देवबंद-मुजफ्फरनगर के बीच डबल ट्रैक
Fri, 06 Mar 2020 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, देवबंद (सहारनपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, देवबंद (सहारनपुर)
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : डेमो
मुजफ्फरनगर और देवबंद के बीच करीब 23 किमी का डबल ट्रैक आज शुरू हो जाएगा। इस ट्रैक पर एक मार्च से चल रहा ट्रायल का मेंटीनेंस कार्य बृहस्पतिवार को कर्मचारियों द्वारा मुकम्मल कर लिया गया। कर्मचारी दिनभर कार्य को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
अभी तक मुजफ्फरनगर से ही डबल ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ रहीं थीं, लेकिन शुक्रवार से सेफ्टी रेल कमिश्नर द्वारा फिटनेस दिए जाने के बाद देवबंद से मुजफ्फरनगर तक ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ना आरंभ हो जाएंगी।
विज्ञापन
बुधवार को जहां एडीआरएम समेत अन्य अधिकारियों ने बामनहेड़ी, रोहाना और देवबंद स्टेशन का निरीक्षण किया था। वहीं, बृहस्पतिवार को अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने उक्त स्टेशनों का निरीक्षण कर कार्य की समीक्षा की।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि सेफ्टी कमिश्नर रेलवे शैलेश पाठक सबसे पहले मुजफ्फरनगर से मोटर ट्राली से देवबंद तक नई लाइन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह स्पेशल ट्रेन द्वारा मुजफ्फरनगर से देवबंद पहुंचेंगे।
उनके द्वारा फिटनेस दिए जाने के बाद उक्त ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन आरंभ हो जाएगा। वहीं, डबल ट्रैक शुरू किए जाने का नगरवासियों ने स्वागत किया है। प्रख्यात शायर डा. नवाज देवबंदी, पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार, गुरुद्वारा कमेटी के सचिव इंद्रपाल सिंह सेठी, युवा पंजाबी क्लब के अध्यक्ष गुरजोत सिंह, अधिवक्ता मनोज सिंघल, भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा, नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक कारी इसहाक गोरा आदि ने कहा कि देवबंद से मुजफ्फरनगर तक सिंगल ट्रैक होने के कारण ट्रेनों के स्टेशनों पर काफी देर कर ठहराव किए जाने से रेलयात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन अब उनका दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा।