मुजफ्फरनगर: दूसरी शादी कर शौहर ने विवाहिता को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी सायरा पुत्री अनीस ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह कुछ समय पूर्व उत्तराखंड के मंगलौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मलकपुरा निवासी शाहिद से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता का ससुराल में शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा।
विरोध करने पर पीड़िता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद से वह मायके आकर रहने लगी। पीड़िता के अनुसार कुछ समय पूर्व शौहर ने शाहिदा नामक युवती से दूसरा निकाह कर लिया।
इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता ने विरोध जताया तो आरोपी शौहर शाहिद, सास राशिदा, ममेरा जेठ शराफत, जेठानी शबाना और दूसरी बीवी शाहिदा 31 अक्तूबर को उसके मायके पहुंचे और मारपीट की।
शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।