फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Don't be afraid if someone talks to you pretending to be a police officer: ASP

पुलिस अफसर बनकर कोई बात करता है तो डरना मत : एएसपी

Thu, 30 Oct 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Don't be afraid if someone talks to you pretending to be a police officer: ASP
 पुलिस की पाठशाला में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत: संवाद
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने कहा कि कोई पुलिस अधिकारी बन कर कॉल करता है या कोई साइबर अपराध होता है या तो डरें नहीं, बल्कि तुरंत ही पुलिस को सूचना दें। जितनी जल्दी सूचना मिलेगी, पुलिस उतनी ही प्रभावी कार्रवाई कर सकेगी।
विज्ञापन

बुधवार को परिक्रमा मार्ग पर स्थित डीएस पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एएसपी ने पुलिस के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व उससे बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बेटियों से आह्वान किया कि निडरता से रहें। अगर कोई साइबर अपराध होता है तो डरे नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करें। हेल्प लाइन नंबर, पुलिस हेल्प डेस्क, अभिभावकों या शिक्षकों की तुरंत मदद लेनी चाहिए। डिजिटल अरेस्ट जैसी पुलिस की कोई कार्रवाई नही होती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर का निर्भीक होकर उपयोग करें। यदि उन्हें रास्ते में कोई व्यक्ति परेशान करे या गलत नजर से देखे तो नजर अंदाज न करें, इसकी शिकायत पुलिस से करें। अपराध को छिपाने से अपराधी का साहस बढ़ता है। इसलिए सही समय पर पुलिस को जानकारी दें। इस दौरान स्कूल के एजूकेशन डायरेक्टर संतोष जैन, प्रधानाचार्य गगन शर्मा, समन्वयक संदीप दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने पूछे सवाल : छात्रा आस्था, आन्या मलिक, एकता, नव्या आदि ने सवाल पूछे। इस दौरान साइबर थाने में तैनात निरीक्षक प्रदीप कुमार, दरोगा जय शर्मा, महेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेसबुक लॉक, फोटो और वीडियो अपलोड रोकने के विषय में जानकारी दी। कहा कि सभी छात्र व छात्रा सोशल मीडिया की प्रोफाइल को लॉक रखें।

 पुलिस की पाठशाला में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत: संवाद

 पुलिस की पाठशाला में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed