फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Don't take silence as our weakness: Tikait

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले : हमारी चुप्पी को कमजोरी न समझे सरकार, महापंचायत को लेकर कही ये बात

Fri, 17 Sep 2021 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 17 Sep 2021 11:44 PM IST
सार

सिसौली में हुई मासिक पंचायत में चौधरी नरेश टिकैत सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार अजगर है, तुम्हें कब किस तरह निगल जाएगी, तुम्हें पता भी नहीं चलेगा। इस सरकार ने पूरा देश बेच दिया है।

विज्ञापन
Don't take silence as our weakness: Tikait
सिसौली में भाकियू की पंचायत को संबोधित करते चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन की सिसौली में हुई मासिक पंचायत में चौधरी नरेश टिकैत सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हम किसी का विरोध नहीं करते, फिर भी हमने किसान आंदोलन के चलते भाजपा वालों से ये कहा था कि तुम गांव में आवागमन कम रक्खो, लेकिन धीरे-धीरे इन्होंने गांव देहात में अपनी मीटिंग बढ़ा दी है। भाजपा के कार्यकर्ता हमारी चुप्पी को हमारी कमजोरी ना समझे, अन्यथा गाड़ी आदि पर कहीं भी भाजपा का झंडा नजर नहीं आएगा।

विज्ञापन


मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पांच सितंबर को हुई जीआईसी की महापंचायत को सफल बनाने के लिए सभी वालिंटर, खाने के लिये ढाबा व लंगर चलाने वालों को साफा भेंट करके सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार अजगर है, तुम्हें कब किस तरह निगल जाएगी, तुम्हें पता भी नहीं चलेगा। इस सरकार ने पूरा देश बेच दिया है। उत्तर प्रदेश में 2022 में अगर भाजपा की सरकार आ गई तो किसानों को बर्बाद कर देंगे। हमें संगठित रहकर सरकार का मुकाबला करना है। हमें आपस के भेद भाव मिटाकर मिलजुल कर रहना है। सरकार तोड़ने का काम करेगी और हम जोड़ने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा श्याम सिंह ने 26 सितंबर को होने वाली पंचायत के बारे में कहा कि हमें गलत मानसिकता वाले आदमी से बचकर रहना चाहिए। किसानों के हक में काम कोई कर रहा है और नाम कोई चाह रहा है इनका भी इलाज करना पड़ेगा। चौधरी वीरेंद्र लाठियान ने कहा कि चौ नरेश टिकैत ने 18 खापों के चौधरियों को मनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी फिर भी कुछ अपने आप को संगठन से ऊपर मान रहे है। किसानों से गद्दारी करके उन्होंने अपनी छोटी सोच का प्रमाण दिया है। अध्यक्षता सरदार गुलजार सिंह और संचालन मास्टर ओमपाल सिंह ने किया।

खाप चौधरी चार-पांच दिन में ही मीटिंग करके लेंगे कोई बड़ा फैसला
चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हमारे खाप चौधरियों के बीच कुछ जयचंद है, जो हमारे खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। वे चौधरी मुख्यमंत्री से एक बार क्या मिल लिए, अपने आप को सर्वे सर्वा मान रहे हैं। सभी खाप पंचायत के चौधरी चार-पांच दिन में ही मीटिंग करके जल्द ही कोई निर्णय लेगी। जो किसान आंदोलन की खिलाफत कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई करेंगे।

बंद का समर्थन किया
27 सितंबर में संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर सभी जगह भारत बंद रखा जाएगा। 19 सितंबर को में छपरौली में चौधरी अजित सिंह श्रद्धांजलि सभा में सभी खाप चौधरी व कार्यकर्ता सम्मलित रहेंगे।

हर हर महादेव, अल्लाह हू अकबर के नारे लगे
पंचायत में हर-हर महादेव और अल्लाह हू अकबर ने नारों की गूंज रही। पंचायत में कहा गया कि अब जहां भी पंचायत होगी ये नारे जरूर बोले जाएंगे और इनके साथ ही जो बोले सो निहाल ,सत श्री अकाल का नारा भी बोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed