फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Domination of Bulandshahr players in Kabaddi

Muzaffarnagar News: कबड्डी में बुलंदशहर के खिलाड़ियों का दबदबा

Fri, 11 Aug 2023 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Domination of Bulandshahr players in Kabaddi
लाला जगदीश प्रसाद  इन्टर कॉलेज में प्रान्तीय कबड्डी प्रतियोगिता के प्रतिभागी ​खिलाडी। स्रोत- स्
विद्या भारती की 35वीं प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

शामली और बिजनौर के धामपुर की टीमों ने भी जीते मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। विद्या भारती की 35वीं प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 वर्ग में शामली और बुलंदशहर की ए और बी टीमों ने अपने मैच जीते। अंडर 17 बालक वर्ग में बुलंदशहर, धामपुर और शामली की टीमों ने मैच जीते। अंडर-19 बालक वर्ग में बुलंदशहर की ए टीम ने अपने मैच जीते।
प्रांतीय खेल संयोजक नीरज सोम ने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ प्रांत के 19 विद्यालयों से कुल 96 बालिकाएं एवं 217 बालक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, विद्या भारती के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण खंडेलवाल, प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललित महेश्वरी, प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग, समिति सदस्य जयप्रकाश गर्ग, रविन्द्र बंसल, प्रमोद तिवारी, पवन कुमार ने किया।
विज्ञापन

मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में टीम भावना विकसित होती है, जो उनके व्यवसायिक और सामाजिक जीवन में मील का पत्थर साबित होती हैं। भारतीय शिक्षा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण खंडेलवाल ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में छात्रों को बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास पर बल देते हुए संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान की जाती है। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया। प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सह प्रांत खेल संयोजक पंकज कुमार, रवि प्रकाश, आशीष शर्मा, विक्रांत तोमर, धर्मेंद्र कुमार, अशोक कुमार, नितिन कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed