फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dog shelter home will be built for sterilization of stray dogs.

Muzaffarnagar News: आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए बनेगा डॉग शेल्टर होम

Fri, 05 Dec 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dog shelter home will be built for sterilization of stray dogs.
मुजफ्फरनगर। आवारा कुत्तोंं की नसबंदी के लिए आधुनिक डॉग शेल्टर होम बनाया जाएगा। इसमें नसबंदी के लिए ऑपरेशन थियेटर और इसके बाद कुत्तोंं को रखने के लिए आइसोलेशन कैनाल एवं उनके घूमने के लिए कॉरीडोर की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

आवारा कुत्तों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कुत्तों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए शासन की ओर से नगर पालिका को निर्देश दिए गए थे। शासन ने एनिमल बर्थ कंट्रोल की व्यवस्था के तहत आधुनिक डॉग शेल्टर होम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पालिका निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नेपाल सिंह ने बताया कि नए निर्देश के मुताबिक आधुनिक डॉग शेल्टर होम बनाया जाएगा। 1484 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्मित कराए जाने वाले डॉग शेल्टर होम के भवन पर 1.68 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेल्टर होम में नसबंदी के लिए एक ऑपरेशन थियेटर, खूंखार कुत्तों को रखने के लिए 10 आइसोलेशन कैनाल भी होंगे। एक मेडिकल स्टोर रूम, एक सर्जन रूम की व्यवस्था भी होगी। शेल्टर होम के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। ब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed