{"_id":"60490fe38ebc3ecbad66b4f1","slug":"doctors-engaged-in-finding-case-history-of-patients-muzaffarnagar-news-mrt52934561","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चार और केस मिले, 26 हुए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के चार और केस मिले, 26 हुए मरीज
विज्ञापन
मरीजों की केस हिस्ट्री तलाशने में जुटे डॉक्टर
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी चार नए मरीज मिले हैं। अब मरीज बढ़ कर 26 हो गए। नए मिल रहे मरीजों की डॉक्टर केस हिस्ट्री तलाश रहे है। साथ ही सैंपलों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
जनपद में कोरोना का संक्रमण फरवरी माह में घट गया था। फरवरी माह में मरीजों की संख्या घट कर तीन रह गई थी। मगर, अब लगातार संख्या बढ़ती जा रही है, जो चिंता की बात है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को 1265 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। एंटीजन टेस्ट भी कराए गए। चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि एक मरीज ठीक हुआ है। अब जिले में मरीजों की संख्या 26 हो गई है। बुधवार को दो मरीज शहर के रामपुरी में, एक नई मंडी में, एक मरीज खतौली के गांव पीपलहेड़ा में मिला है। इन मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि इन मरीजों की केस हिस्ट्री की जांच की जा रही है। गत दिवस भी छह मरीज मिले थे। जांच करने पर पाया गया कि कुछ लोग हरिद्वार और अन्य स्थानों से आए थे। सभी मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। उन्होंने बताया कि सैंपल भी बढ़ा दिए है। अभी तक जिले में 8657 केस कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 8521 ठीक हो चुके है। अभी भी 26 मरीजों का उपचार चल रहा है।