{"_id":"580fb1684f1c1b057fbc2912","slug":"doctor-woman-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डॉक्टर ने आशा को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डॉक्टर ने आशा को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ ऑफिस पर धरना देतीं आशा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा के सात आई गर्भवती महिला का पूरी रात डॉक्टर ने उपचार नहीं किया। आशा ने जब इसकी शिकायत की तो डॉक्टर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया गया। आक्रोशित आशाओं ने सीएमओ ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया। सीएमओ ने महिला सीएमएस और डा.ॅ बीके ओझा को मामले की जांच सौंपी है।
बघरा की आशा कार्यकर्ता सुनीता मरीज ममता को लेकर महिला चिकित्सालय आई थी। सोमवार रात महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनीता के मुताबिक सुबह तक महिला का उपचार शुरू नहीं किया गया। इस संबंध में आशा ने जब डॉ. निशी से बात की तो उन्होंने मरीज को डरा दिया और कहा कि पेट में बच्चा खत्म हो चुका है। इसके बाद अल्ट्रासाउंड कराया गया तो बच्चा ठीक पाया गया।
आशा इस बात को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची तो आरोप है कि डॉक्टर ने उसकी पिटाई कर दी। यह सूचना कुछ ही देर में अन्य आशाओं तक पहुंच गई। सीएमओ ऑफिस पर आशाओं ने हंगामा कर दिया और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार ने महिला सीएमएस अमिता गर्ग और डॉ. बीके ओझा को मामले की जांच सौंपी है। इस दौरान अंजू शर्मा, सीमा त्यागी, बालेश, संगीता, चांदतारी, अनुराधा, फमिदा, खुर्शिदा, प्रतिभा, सुमन, पूनम, रेखा, सोहनवीरी, ममतेश, ऊषा, कुसुम आदि मौजूद रहीं।