{"_id":"654695518531bf9d560b7bd7","slug":"doctor-dies-colleague-injured-in-accident-on-highway-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-10795-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हाईवे पर हादसे में डॉक्टर की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हाईवे पर हादसे में डॉक्टर की मौत, साथी घायल
Sun, 05 Nov 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
- इंटर्नशिप कर रहा था ओरैया निवासी विवेक यादव
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर कार आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा साथी डॉक्टर घायल हो गया। घायल को दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के बाद इंटर्नशिप कर रहे चिहिरोली, इटावा रोड ओरैया निवासी विवेक यादव पुत्र कमलेश यादव तथा मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट द्वितीय वर्ष का छात्र उनका डाक्टर साथी 36-हिंदुस्तान पार्क, फ्लैट नंबर-3 कोलकाता निवासी अरजब दान पुत्र नील माधव दान मेरठ किसी कार्य से गए थे। शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे जब वे कार से मेडिकल कॉलेज वापस आ रहे थे, तो नेशनल हाईवे पर शाहपुर मोड़ के पास उनकी कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जिससे विवेक यादव की मौके पर ही मौत हो गई और उनका साथी डॉक्टर अरजब दान गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायल को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से घायल को दिल्ली रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अखिल चौधरी का कहना है कि अभी हादसे की तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
- इंटरर्नशिप कर रहा था विवेक
हादसे की जानकारी पाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे मृतक के फूफा राजीव यादव ने बताया कि मृतक विवेक यादव का छोटा भाई 10वीं क्लास में पढ़ता है तथा पिताजी होटल का कारोबार करते हैं। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉक्टर कीर्ति गोस्वामी का कहना है कि मृतक मेडिकल से एमबीबीएस करने के बाद इंटर्नशिप कर रहा था, जबकि दूसरा घायल डॉक्टर द्वितीय वर्ष का छात्र है। अभी तक मुकदमा नहीं लिखवाया गया है।