फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Doctor dies after being buried in the wreckage of a dilapidated mansion

जर्जर हवेली के मलबे में दबने से डॉक्टर की मौत

Thu, 23 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Doctor dies after being buried in the wreckage of a dilapidated mansion
शाहपुर के गांव पलड़ा में गिरी जर्जर हवेली। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जर्जर हवेली के मलबे में दबने से डॉक्टर की मौत
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव पलड़ा में बृहस्पतिवार सुबह एक जर्जर हवेली का मुख्य द्वार अचानक ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध डॉक्टर की मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव पलड़ा निवासी राजेश सिंघल फिलहाल परिवार के साथ शाहपुर में रहते हैं। गांव के बीच उनके परिवार की पुश्तैनी हवेली है, जो काफी समय से बंद है और उसका मुख्य द्वार काफी जर्जर हालत में था। दो दिन तक लगातार हुई बारिश के चलते जर्जर द्वार आगे की तरफ झुक गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे गांव निवासी वृद्ध डॉक्टर योगेंद्र कुमार (70) जैसे ही हवेली के सामने से निकले, तभी हवेली का द्वार भरभराकर ढह गया, जिससे योगेंद्र मलबे के नीचे दब गए। हादसा देख ग्रामीण मौके पर पहुुंचे और कड़ी मशक्कत कर मलबे को हटाते हुए उनको बाहर निकाला। गंभीर हालत में वृद्ध को शहर के एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने हवेली का शेष भाग भी गिरने की आशंका के चलते उससे सटे घरों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी सेवा से रिटायर होकर करते थे ग्रामीणों की सेवा
शाहपुर। गांव पलड़ा निवासी डॉ. योगेंद्र कुमार सरकारी सेवा में थे, जो सेवानिवृत्त होने के बाद काफी समय से गांव में रहकर ग्रामीणों का उपचार करते थे। अपने घर में ही उन्होंने क्लीनिक खोला हुआ है, जिसमें वे मरीजों को दवाई के साथ ही नि:शुल्क परामर्श भी देते थे। इसके चलते गांव में डॉ योगेंद्र का बहुत मान-सम्मान था। जिनके निधन से ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed