{"_id":"5ea472578ebc3e90a65412c5","slug":"do-not-take-risk-life-will-not-be-found-again-muzaffarnagar-news-mrt4791945195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोखिम न लें, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोखिम न लें, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
विज्ञापन
जोखिम न लें, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
मुजफ्फरनगर। कोरोना पॉजिटिव के 22 केस सामने आने के बाद जिले में सब पर डर का साया छाया हुआ है। बावजूद इसके कुछ लोग लॉकडाउन का नियम तोड़कर अपनी जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों को चाहिए की नियमों का पालन करें तो निश्चित ही संक्रमण पर नियंत्रण संभव है। प्रबुद्ध नागरिकों की अपील है कि सकारात्मक तरीके से संकट का यह समय बिताएं, लापरवाही मत कीजिए।
-जोखिम मत लीजिए, क्योंकि जीवन अनमोल है। लॉकडाउन में सावधानी बरतें। बाहर निकलने का उतावलापन नुकसान पहुंचा सकता है। संक्रमण नहीं फैले, इसी में जीत है। बुजुर्गों की विशेष देखभाल का वक्त है, ध्यान रखिए।- महावीर सिंह राठी, पूर्व अध्यक्ष, जाट महासभा
-लॉकडाउन की वजह से कोरोना अटैक पर रोकथाम हो रही है। सरकार और प्रशासन को सहयोग करें। बाजार खुलने की छूट में बेवजह घूमना इस वायरस को बढ़ा सकता है। घरों में रहिए, प्रभु सुमिरन में समय का सदुपयोग कीजिए।- पंडित रामानंद शर्मा, संचालक, राम दरबार
विज्ञापन
-कोरोना आपदा ने मुसीबतें पैदा अवश्य की है, मगर अनुशासन, सजगता और एकजुटता से ये जंग लड़नी है। सकारात्मक तरीके से लॉकडाउन को लीजिए, ये अनुभव भी जिंदगी जीने की कला सीखा रहा है।- मनोज पुंडीर, चेयरमैन, अंपायर कमेटी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन
-कोरोना वायरस को नियंत्रित करने को सोशल डिस्टेंसिंग अहम है। मेल-मिलाप से बचिए, न हाथ मिलाए और न गले मिलिए, सिर्फ नमस्ते से कीजिये सत्कार। सरकार के निर्णय जन हितकारी साबित हुए है।-पवन धीमान, उपनिरीक्षक, सीआईएसएफ
-महामारी के संकट में आत्मविश्वास और एकजुटता से संक्रमण पर अंकुश लग पाया है। मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल आदत में लाएं। जन-जन की सुरक्षा, सेवा में जुटे कोरोना योद्धाओं पर फक्र कीजिए।
- नाहर सिंह सैनी, व्यापारी
-संक्रमितों की संख्या जिले में 20 हो चुकी है। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने को सामाजिक दूरी महत्वपूर्ण है, जो लोग भीड़भाड़ बढ़ा रहे है वो खतरे का संकेत है। पर्यावरण और प्रकृति की बचाएं।- राजबीर सिंह आर्य, उधमी
-खुद की जागरूकता कोरोना संक्रमण से बचाव का सबसे उपयोगी उपाय है। साफ-सफाई पर गौर कीजिए। लॉकडाउन में सरकार की गाइडलाइन का गंभीरता से पालन कीजिए। पॉजिटिव सोच के साथ इस समय का सदुपयोग करें।- रघुराज स्वरुप, व्यावसायी
-लॉकडाउन का फैसला कारगर साबित हुआ। देश बड़ी जन क्षति से बच गया। आर्थिक दिक्कतें आएगी, मगर हर किसी का जीवन कीमती है। घर-परिवार में रहिए। जरूरतमंद की मदद कीजिए।- अखिल सिंह