फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Do not share confidential information with unknown person on mobile

Muzaffarnagar News: मोबाइल पर अंजान व्यक्ति से साझा न करें गोपनीय जानकारी

Thu, 19 Jan 2023 04:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 04:38 PM IST
विज्ञापन
Do not share confidential information with unknown person on mobile
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में साइबर अपराधों से बचने को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार ने विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में उपयोगी जानकरियां दी।

विद्यालय एजुकेशनल डायरेक्टर संतोष जैन और प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने एसपी क्राइम का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। एसपी क्राइम ने बताया कि साइबर अपराध सामाजिक एवं आर्थिक अपराधों के रुप में सामने आते है। दोनों ही रुप में साइबर ठग किसी न किसी प्रकार का प्रलोभन देकर आपकी व्यक्तिगत जानकारियां प्राप्त कर लेता है, जिसका उपयोग वह आर्थिक धोखाधड़ी या सामाजिक उत्पीड़न के रुप में करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने और अपने प्रोफाइल और फोटो गैलरी पर प्राइवेसी लगाने की बात कही। साथ ही गोपनीय पासवर्ड किसी के साथ साझा ना करने की भी सलाह दी। विद्यार्थियों को साइबर सेल के नम्बर 1930 और पुलिस कॉप एप के विषय में भी जानकारी दी। इस मौके पर साइबर सेल के सब इंसपेक्टर गौरव चौहान, सुधीर कुमार शर्मा, रेणु शर्मा और अवधेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed