{"_id":"c4853aa5b6239a5debfe791c909bef7f","slug":"dm-office-girl-came-to-self-immolation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह करने डीएम आॅफिस पहुंची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मदाह करने डीएम आॅफिस पहुंची महिला
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। दहेज और दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षुब्ध पीड़िता महिला डीएम कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंच गई। सूचना पर पहुंची महिला पुलिस ने पीड़िता को पकड़कर सिविल लाइन थाने में बैठाया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
आवास विकास कालोनी निवासी शाहिन सुबह आत्मदाह करने के लिए डीएम कार्यालय पहुंची। डीएम ने मौके पर महिला थाने की पुलिस को भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने पति, जेठ, देवर, ननदोई, सास आदि सहित दस लोगों के खिलाफ दहेज का मुकदमा महिला थाने में दर्ज कराया था। जिसमें जेठ और ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप है। आठ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्मदाह करने का निर्णय लिया है। पीड़िता ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर चुनाव के बाद आत्मदाह करेगी।
उधर, आपस में झगड़ रहे दो युवकों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया। शहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक शाहबुद्दीनपुर निवासी प्रमोद और सन्नी को शांतिभंग करने पर पकड़कर कार्रवाई की गई है। वहीं, शामली रोड से वारंटी को पकड़कर चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक आखनौर गांव निवासी आशु के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किए थे। आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया है।