फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM office fiercely commotion

डीएम दफ्तर पर जमकर हंगामा

Fri, 01 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
DM office fiercely commotion
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर में राशन कार्ड नहीं बनने और बने हुए राशन कार्डों से नाम गायब होने से परेशान कृष्णापुरी के नागरिकों ने डीएम ऑफिस पर हंगामा किया। क्षेत्र के तीन राशन डीलरों को लोगों ने डीएम के सामने लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


नागरिकों के साथ नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल की मौजूदगी में डीएम ने डीएसओ मदन यादव को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। 
विज्ञापन


गुरुवार को डीएम ऑफिस पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब काफी संख्या में कृष्णापुरी के लोग वहां पहुंच गए। नागरिक अपने साथ क्षेत्र के तीन राशन डीलर कमल, जितेंद्र और तोताराम को भी पकड़कर लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के सामने ही आरोप लगाया कि यह लोग उन्हें राशन नहीं दे रहे हैं। राशन डीलर्स ने बताया कि जिनके राशन कार्ड नहीं बने है और जिनके राशन कार्डों में नाम नहीं है, उन्हें कैसे राशन दें। लोगों ने बताया कि नए राशन कार्डों में अधिकतम लोगों के साथ यह मजाक हो रहा है। 

इसी बीच नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी डीएम ऑफिस पहुंच गए। डीएम डीके सिंह ने डीएसओ मदन यादव को निर्देश दिए कि वह उन लोगों के राशन कार्ड बनवाएं, जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं और जिनके नाम छूट गए हैं, उनकी समस्याओं का भी निराकरण कराएं। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि शहर में ज्यादातर लोगों की यही समस्या है। 


डीएम ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का गंभीरता से निस्तारण कराया जाएगा। हंगामा प्रदर्शन करने वालों में फरीदा, जगवती, संतोष, ममता, सुनीता आदि शामिल रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed