फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM inspected Kasturba Vidyalaya

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया

Sun, 08 Mar 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
DM inspected Kasturba Vidyalaya
डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया
विज्ञापन

शाहपुर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। विद्यालय के हॉस्टल, रसोईघर आदि के साथ सफाई व्यवस्था को भी देखा। बीएसए को बालिकाओं की सुविधा के लिए जरूरी वस्तुओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

डीएम सेल्वा कुमारी जे सुबह साढ़े दस बजे बीएसए राम सागर पति त्रिपाठी के साथ स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने हॉस्टल, रसोईघर, कार्यालय आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत हो रहे रंगाई पुताई आदि के कार्य को अति शीघ्र पूरा कराने को कहा। वार्डन गीता देवी से बालिकाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बालिकाओं को स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर कूलर के संबंध में भी जानकारी ली। वार्डन ने डीएम को बताया कि बालिकाओं के लिए खेल का मैदान व गार्ड रूम आदि नही है, जिस पर डीएम ने बीएसए को बालिकाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जरूरी वस्तुओं की सूची तत्काल बनाने को कहा। डीएम ने वार्डन को बताया कि जो कंप्यूटर लैब विद्यालय में स्थित है वह जूनियर हाईस्कूल की है। डीएम ने इसके अलावा परिसर में बने जूनियर हाईस्कूल का भी निरीक्षण किया जिसमें डीएम ने मल्टीपल हैंडवाश, सफाई व्यवस्था, क्लासरूम आदि को देखा। डीएम ने कहा कि वह शीघ्र दोबारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल, प्रधानाधायपक महबूब अली, सौरभ गुप्ता के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed