फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM formed a three-member team and set up investigation on the matter

बिना सड़क निर्माण कर दिया 27 लाख का भुगतान

Thu, 26 Aug 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
DM formed a three-member team and set up investigation on the matter
डीएम ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर बैठाई मामले पर जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में चर्चाओं में रही एटूजेड प्लांट वाली सड़क के निर्माण को लेकर अब डीएम चंद्रभूषण सिंह ने जांच शुरू करा दी है। इसके लिए डीएम ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन करते हुए करीब 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण और भुगतान से लेकर सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब की है। डीएम के आदेश के बाद पालिका में फिर से हलचल है।
सभासद सचिन कुमार, सलीम अहमद, नदीम खान और ममतेश द्वारा 30 जुलाई को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह से मिलकर पालिका में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इन सभासदों ने डीएम को दिये प्रार्थना पत्र में बताया था कि पालिका प्रशासन के द्वारा एटूजेड कूड़ा प्लांट की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण पालिका द्वारा दर्शाया गया हैं। जबकि मौके पर सड़क का निर्माण ही नहीं किया गया। इस सड़क का निर्माण सीसी रोड के रूप में दर्शाते हुए करीब 27 लाख रुपये का भुगतान पालिका से ठेकेदार को कराया गया है।
विज्ञापन

सभासदों ने आरोप लगाया है कि मौके पर उक्त सड़क का निर्माण कराया ही नहीं गया और फर्जीवाड़ा करते हुए 27 लाख रुपये का घोटाला किया गया है। पालिका के तत्कालीन जेई मूलचंद पर फर्जी रिपोर्ट के आधार पर भुगतान कराने का आरोप है। सभासदों ने इस मामले में ठेकेदार से रिकवरी कराने, संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने और इस प्रकरण में अभिलेखीय व स्थलीय निरीक्षण करते हुए गहन जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इस मामले में आदेश जारी करते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। डीएम द्वारा उप जिलाधिकारी सदर को कमेटी का अध्यक्ष बनाया है, जबकि उनके साथ सदस्य के रूप में अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग और सहायक अभियंता एमडीए हरिशंकर गौतम को शामिल किया है। डीएम ने उक्त कमेटी को तीन दिनों में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed