फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM claimed Hawaii

बैंकों में कैश पर डीएम का दावा हवाई    

Tue, 06 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
DM claimed Hawaii
बैंक के बाहर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सरकारी कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए दिसंबर के पहले सप्ताह में 200 करोड़ जिले को मिलने का डीएम डीके सिंह का दावा खोखला साबित हुआ है। पीएनबी को केवल 31 करोड़ रुपये ही मिल पाए हैं। बैंकों में कैश की समस्या से आम आदमी जूझ रहा है। एसबीआई को छोड़कर कोई भी बैंक 24 हजार का भुगतान नहीं कर रहा है। कहीं दो हजार तो कहीं छह हजार रुपये ही बैंकों से उपभोक्ताओं को मिल पा रहे हैं।       
विज्ञापन


शहर के बैंकों में कैश का संकट बरकरार है। 30 नवंबर को डीएम डीके सिंह ने पत्रकार वार्ता कर 200 करोड़ रुपये आरबीआई से जिले को मिलने की बात कही थी। उन्होंने दावा किया था कि इससे सरकारी कर्मचारियों की समस्या का निदान होगा। डीएम का यह दावा झूठा साबित हुआ है। जिले को आरबीआई ने केवल 31 करोड़ दिया है। यह पैसा पीएनबी को दिया गया है। यही कारण है कि सभी बैंकों में कैश की समस्या है। एसबीआई की कुछ शाखाओं में 24 हजार का पूरा भुगतान दिया जा रहा है। कैनरा बैंक ने भी कुछ सरकारी कर्मचारियों को 24 हजार तक दिया है। इसके अलावा अन्य सभी बैंक दस हजार से कम का ही भुगतान कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन


पीएनबी की शाखाओं में कैश के आधार पर भुगतान किया जा रहा है। कहीं दो हजार तो कहीं दस हजार तक का भुगतान भी किया गया। जरूरत के आधार पर भी पैसा दिया गया। इलाहाबाद बैंक की शाखा में छह हजार का भुगतान किया गया। जिले के अन्य बैंकों की भी यही स्थिति रही। लीड बैंक मैनेजर शशि कुमार जैन का कहना है कि जिले में केवल 31 करोड़ ही आया था। इसके बाद से अब तक कुछ नहीं आया है। आरबीआई से कोई जवाब भी नहीं मिल पा रहा है। कैश की समस्या लगातार बनी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

   
एटीएम भी हो रहे खाली  
   
शहर में केवल कुछ ही एटीएम नियमित चल पा रहे हैं, बाकी एटीएम बीच-बीच में बंद हो जाते हैं। जिन एटीएम में पैसा डलता है, उनमें दो हजार के नोट के लिए लंबी कतार लग जाती है। जिन लोगों को अपने दुकानदार और दूध वाले को पैसा देना है, उनके लिए दो हजार पाना भी मुश्किल हो रहा है। अपने ही पैसे के लिए आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed