{"_id":"6102ef998ebc3e585c20479b","slug":"dm-chandra-bhushan-took-charge-muzaffarnagar-news-mrt549616938","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम चंद्र भूषण ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम चंद्र भूषण ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कलक्ट्रेट कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते डीएम चंद्रभूषण सिंह। संवाद
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अलीगढ़ से तबादला होकर आए डीएम चंद्र भूषण सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर कलक्ट्रेट के कोषागार में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। जिला पंचायत सभागार में जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अपनी कार्यशैली से अवगत कराया।
नवागंतुक डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि वह जनपद के नागरिकों के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगे और उनकी समस्याओं का हर संभव निदान करने के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे। प्रेस वार्ता में कहा कि शासन की योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने एवं विकास के कार्य को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनाकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कराया जायेगा। फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध ढंग से कराया जाएगा। समस्त कार्य विधि एवं नियमों के अंतर्गत संपादित कराए जाएंगे। निरंतर संवाद बनाए रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। जनपद में बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी। जिले में कानून व्यवस्था को कायम रखा जाएगा। विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। मौके पर सीडीओ आलोक यादव, एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद, सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार, एडीएम वित्त आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, एसडीएम दीपक कुमार, तहसीलदार अभिषेक शाही, वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार मौजूद रहे।