{"_id":"683b51c32840ee251f04dd98","slug":"diwan-suspended-for-misbehaving-with-bjp-councilor-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-146930-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाजपा सभासद से बदसलूकी करने पर दीवान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाजपा सभासद से बदसलूकी करने पर दीवान निलंबित
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मारपीट के मामले में समझौता कराने के लिए सिविल लाइन थाने पहुंचे भाजपा नेता पालिका सभासद अमित पाल के साथ दीवान ने बदसलूकी की। इसे लेकर मंत्री से लेकर भाजपा नेता भी आरोपी सिपाही पर कार्रवाई को लेकर खड़े हो गए। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने एसएसपी से बात की। बालियान सभासद के घर भी पहुंचे। बाद में आरोपी दीवान आदित्य को कप्तान ने निलंबित कर दिया।
पूर्व केंद्रीय राज्य मंंत्री डॉ. संजीव बालियान ने प्रकरण की जानकारी मिलने पर एसएसपी संजय वर्मा से बातचीत की और कार्यकर्ता के अपमान पर नाराजगी जताई। शनिवार सुबह तक मामले में कार्रवाई नही हुई। अहिल्याबाई होल्कर के जयंती कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान को इसका पता चला तो वह भी सभासद के घर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी संजय कुमार वर्मा से बात की। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दीवान आदित्य को निलंबित कर सीओ नई मंडी को जांच सौंपी गई है। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता का अपमान सहन नहीं करेंगे। संवाद