फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Divyang, who are freshly cutting the mountain of troubles

हौसले से मुसीबतों का पहाड़ काट रहे दिव्यांग

Fri, 03 Dec 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Divyang, who are freshly cutting the mountain of troubles
भैंसे की पीठ पर एक खेत से दूसरे खेत की ओर जाता दिव्यांग किसान अमोद कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हौसले से मुसीबतों का पहाड़ काट रहे दिव्यांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिव्यांगों ने अपने हौसलो से समाज के लिए प्रेरणा की नई कहानी लिखी है। गांव की गलियों से लेकर ओलंपिक तक में दिव्यांगों का दमखम देखने को मिला है। भोपा के सगे भाई जीवटता की मिसाल बन गए हैं। मेहनत के दम पर आज वह किसी के मोहताज नहीं रहे। कुदरत ने पैर छीने, लेकिन दिव्यांगों ने कुछ कर दिखाने के जज्बे के साथ नई मिसाल पेश कर दी। सिर्फ खेती में ही नहीं, बल्कि मजदूरी, व्यापार और खेल के आसमान पर ऐसे सितारे चमक रहे हैं।
देश की रोशनी बन गई गोयला की ज्योति
शाहपुर। क्षेत्र के गांव गोयला की पैरा तीरंदाजी खिलाड़ी ज्योति बालियान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरी है। राष्ट्रीय स्तर पर 18 स्वर्ण पदक जीतने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन पदक हासिल किए है। वल्र्ड चैंपियनशिप, एशियन चैंपियनशिप और पैरालंपिक में ज्योति की चमक दुनिया ने देखी है। रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन

जैवलिंग थ्रो में स्वर्ण पदक जीत चुकें राजबल
चरथावल। दिव्यांगता को मात देने का मूलमंत्र है मेहनत। पांच साल की उम्र में मशीन में एक हाथ गंवाने वाले अलीपुरा गांव के राजबल सिंह के लक्ष्य और कठिन मेहनत के सामने असफलता बौनी नजर आती है। पसीना बहाकर वह अंतराष्ट्रीय स्तर पर जैवलिंग थ्रो, डिस्कस और शार्टपुट थ्रो में गोल्ड मेडल जीत चुके है। वर्ष 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए वह रेस्टोरेंट के पेशे के साथ प्रैक्टिस में जुटे है। मेरठ निवासी पत्नी बुलबुल भी पैर से दिव्यांग होने के बावजूद नेशनल खेल चुकी है। किसान ब्रजपाल सिंह के बेटे का पांच साल की उम्र में घास काटने की मशीन में आकर हाथ कट गया। बेटे के दिव्यांग होने के बावजूद पिता ने हार नहीं मानी। राजबल ने एमए तक पढ़ाई की और खेल में खुद का तराशा। वह डिस्कस थ्रो, जैवलिंग और गोला फेंक में विदेशों में धाक जमाई। फिलीपींस, मलेशिया और जापान में गोल्ड मेडल जीता। कहते है दिव्यांगता के लिए खेल बड़ी प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग अमोद से सीखिए खेती करना
भोपा। भोपा थाने की सीमा से सटे गांव बसेड़ा निवासी दिव्यांग किसान अमोद कुमार (38 ) एक वर्ष की उम्र में ही पोलियो से ग्रस्त हो गए थे, जिसके कारण उनके दोनों पैर निष्क्रिय हो गए। इसके बाद भी प्रमोद कुमार खेती-बाड़ी के कार्य में किसी भी किसान से कमतर नहीं है। अमोद कुमार के भाई प्रवीण कुमार व चचेरे भाई विकास चेयरमैन बताते हैं कि अमोद कुमार आज भी कड़ी मेहनत के दम पर अपने सभी कार्य खुद करते हैं। खेती का काम करने में वह माहिर है। अमोद कुमार एक खेत से दूसरे खेत तक जाने के लिए भैंसे की पीठ पर सवार होकर पहुंचते हैं।

कुदरत ने दिव्यांग बनाए, हौसले से बन गए मिसाल
भोपा। कस्बा निवासी मंगता पाल के बेटे विकास व मोनू दिव्यांग होने के बाद भी घर से लेकर खेत तक अपने सारे कार्य खुद करते हैं। दोनों भाई भैसा-बोगी से भाड़े का कार्य करते हैं। दोनों ने मिलकर एक ई-रिक्शा भी किस्तों पर खरीदी, जिससे वह भोपा से आसपास क्षेत्र में चला कर गुजारा करते रहे। विकास ने कक्षा 10 वीं तक तो मोनू ने 12 वीं तक कक्षा पढाई की हैं। दोनों भाई बताते हैं कि वह जी जान से अपना मजदूरी कार्य करते हैं। इनकी दो सगी बहने रजनी वह मोनी भी दिव्यांग है। मोनी ने ग्रेजुएशन किया है और रजनी भी शिक्षित है। बहन घर पर सिलाई करती है।

दिव्यांग मोनू

दिव्यांग मोनू- फोटो : MUZAFFARNAGAR

दिव्यांग विकास

दिव्यांग विकास- फोटो : MUZAFFARNAGAR

दिव्यांग किसान आमोद कुमार

दिव्यांग किसान आमोद कुमार- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जैवलिंग थ्रो अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यांग राजबल सिंह

जैवलिंग थ्रो अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यांग राजबल सिंह- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed