फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Divya Kakran will get 20 thousand per month

दिव्या काकरान को मिलेंगे 20 हजार प्रतिमाह

Thu, 03 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Divya Kakran will get 20 thousand per month
दिव्या काकरान को मिलेंगे 20 हजार प्रतिमाह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की बेटी अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान को प्रति माह 20 हजार रुपये मिला करेंगे। शासन की ओर से इसकी घोषणा की गई है। मानदेय के रूप में यह धनराशि उसे आजीवन मिलेगी। जनवरी 2021 से यह धनराशि मिलना शुरू होगी।

पुरबालियान निवासी पहलवान दिव्या काकरान को इसी वर्ष सरकार ने अर्जुन अवार्ड से नवाजा है। सूबे की योगी सरकार ने अर्जुन अवार्डी और द्रोणाचार्य अवार्डी खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता के लिए प्रति माह 20 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। इस संबंध में विगत दिनों खेल निदेशालय की ओर से सभी खिलाड़ियों के आवेदन पत्र मंगवाए गए थे। शासन ने बृहस्पतिवार को बीस हजार रुपये प्रति माह दिए जाने की घोषणा कर दी। जिला उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल ने बताया कि इस संबंध में खेल निदेशालय का पत्र मिल गया है। अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान को जनवरी माह से 20 हजार रुपये प्रति माह आजीवन मिलेंगे। दिव्या के पिता सूरज पहलवान ने बताया कि दिव्या इन दिनों कोरोना संक्रमित है, जो दिल्ली के आवास पर होम आईसोलेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed