फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Divisional Transport Department engaged in arranging vehicles for elections

Muzaffarnagar News: चुनाव के लिए गाड़ियों की व्यवस्था करने में लगा एआरटीओं विभाग

Mon, 28 Nov 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Divisional Transport Department engaged in arranging vehicles for elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। विधानसभा उपचुनाव को लेकर बनाए गए मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी तथा पुलिस टीम को पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभागीय परिवहन विभाग सहित पुलिस विभाग को दी गई है।
एआरटीओ कार्यालय से पीटीओ इशाद अली सोमवार को टीम के साथ कस्बे में पहुंचे। उन्होंने डग्गामार वाहन स्वामियों को नोटिस दिए। सूचना के लिए दिए गए पेपर पर साफ लिखा है कि बताई गई तारीख और समय पर नहीं पहुंचने वाले वाहन स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस टीम ने भी गाड़ी स्वामियों को नोटिस भेजने शुरू किए हैं। पीटीओ इरशाद अली ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के लिए 90 बड़ी गाड़ी के साथ छोटी गाड़ियों की आवश्यकता पड़ेगी। इसलिए थानों के माध्यम से वाहन अधिग्रहण करने के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने 18 गाड़ियों के स्वामियों को नोटिस दिए हैं। एक हजार छोटी गाड़ियों को नोटिस भेजे गए हैं। गाड़ी स्वामियों को हिदायत दी गई है कि वे दो दिसंबर की सुबह दस बजे तक नुमाइश ग्राउंड मुजफ्फरनगर में पहुंचेंगे। ऐसा नहीं करने उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गाड़ियों के माध्यम से पुलिस पार्टी, पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्र पर पहुंचाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य गाड़ियां प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed