{"_id":"61c375c2810443293c48e714","slug":"divisional-sports-competition-divisional-championship-to-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt5702735188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता : मुजफ्फरनगर को मंडलीय चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता : मुजफ्फरनगर को मंडलीय चैंपियनशिप
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय खेल कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता : मुजफ्फरनगर को मंडलीय चैंपियनशिप
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की मंडलीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में मंडलीय चैंपियनशिप मुजफ्फरनगर को मिली। तीनों जिलों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
बीएसए मायाराम ने बताया कि गोला फेंक बालक वर्ग में शामली प्रथम, मुजफ्फरनगर द्वितीय रहा। चक्का फेंक बालक वर्ग में सहारनपुर प्रथम, मुजफ्फरनगर द्वितीय रहा, चक्का फेंक बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर प्रथम, शामली द्वितीय रहा। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शामली प्रथम, मुजफ्फरनगर द्वितीय रहा। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शामली प्रथम, मुजफ्फरनगर द्वितीय, बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर प्रथम, शामली द्वितीय रहा। 600 मीटर में बालक, बालिका दोनों में मुजफ्फरनगर प्रथम रहा। सहारनपुर दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो बालक वर्ग में शामली प्रथम, मुजफ्फरनगर द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर प्रथम, सहारनपुर द्वितीय रहा। मंडलीय चैंपियनशिप मुजफ्फरनगर को मिली।
गांवों से निकल रहे खिलाड़ी
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ करते हुए एडी बेसिक सहारनपुर योगराज सिंह ने कहा कि हमारा मंडल हरियाणा से सटा हुआ है। हमारे बच्चों को हरियाणा के बच्चों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने परिषदीय स्कूलों के व्यायाम शिक्षकों से कहा कि हमारे स्कूलों के बच्चों में प्रतिभाएं छिपी है। बीएसए मायाराम, बीएसए शामली गीता वर्मा, बीएसए सहारनपुर अंबरीश कुमार, व्यायाम शिक्षक राकेश राठी, सचिन चौहान, सुशील शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, सविता डबराल, नीलम तोमर, सुरेश त्यागी, पवन कुमार भाटी, शिक्षक प्रतिनिधि संजीव बालियान, बालेंद्र कुमार, राम रतन मौजूद रहे। संचालन शोविंद्र ने किया।
विज्ञापन
योग में अभिमन्यु ने कर दिया कमाल
शहर से सटे उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरापुर के कक्षा सात के छात्र अभिमन्यु ने योग का ऐसा प्रदर्शन किया कि सभी ने उसकी प्रशंसा की। इसके अलावा छात्राओं के नाटिका मंचन, लोक नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तारीफ हुई।