{"_id":"63ab4052da6b4253106c8853","slug":"disturbances-in-sending-money-to-the-accounts-of-12-thousand-farmers-khatauli-news-mrt6194298167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 12 हजार किसानों के खातों में पैसा भेजने में गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 12 हजार किसानों के खातों में पैसा भेजने में गड़बड़ी
विज्ञापन
पीएनबी मुजफ्फरनगर से मंसूरपुर समिति के खातों में भेजा गई थी धनराशि
किसी खाते में अधिक तो किसी में कम भेज दी गई धनराशि
समिति चेयरमैन ने गड़बड़ी को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। पीएनबी मुजफ्फरनगर की ओर से मंसूरपुर गन्ना समिति से जुड़े लगभग 12 हजार किसानों के खातों में पैसा भेजने में गड़बड़ी हो गई। किसी खाते में अधिक तो किसी में कम धनराशि भेज दी गई। समिति चेयरमैन ने इसे गंभीरता से लेते हुए समिति कर्मचारियों को बैंक में जाकर तुरंत खाते ठीक कराने के निर्देश दिए।
बता दें कि 23 दिसंबर को मंसूरपुर गन्ना समिति की ओर से पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा मुजफ्फरनगर में गन्ना किसानों के खाते में भेजने के लिए 15 करोड़ रुपये की एडवाइजरी भेजी गई थी। बैंक की ओर से मंसूरपुर गन्ना समिति से जुड़े लगभग 12 हजार किसानों के खातों में पैसा भेजने में गड़बड़ी हो गई। किसी किसान के खाते में पैसा अधिक जाना चाहिए था, मगर कम चला गया। किसी के खाते में कम पैसा जाना चाहिए था, लेकिन बहुत अधिक चला गया। मंगलवार को समिति चेयरमैन अरुण बालियान ने गन्ना समिति कार्यालय पहुंचकर सचिव बृजेश राय और अन्य कर्मचारियों को तुरंत बैंक में पहुंचकर सभी किसानों के खातों को ठीक कराने के निर्देश दिए।समिति के लेखाकार यशपाल सिंह ने बताया कि बैंक के अधिकारी और कर्मचारी किसानों के खातों को ठीक करने में लगे हुए हैं। जल्द ही इस गड़बड़ी को ठीक कर दिया जाएगा।