{"_id":"61cb57ddc8386d5e5e03e94f","slug":"district-will-not-allow-looting-of-public-tikait-muzaffarnagar-news-mrt5711373193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जनता का, लूटपाट नहीं होने देंगे : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जनता का, लूटपाट नहीं होने देंगे : टिकैत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जनता का, लूटपाट नहीं होने देंगे : टिकैत
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जिला जनता का है, यहां लूटपाट नहीं होने दी जाएगी। भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी अपना बोरिया बिस्तर बांध लें। सब जानते हैं कि जिला पंचायत किसके इशारे पर चल रही है। हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन किया जाएगा। ट्रैक्टर और किसान तैयार है। भेदभाव नहीं चलेगा।
जिला पंचायत कार्यालय में धरने पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारी और कर्मचारी दबाव में काम कर रहे हैं। दबाव में किसानों को लूटने का काम किया जा रहा है। दिल्ली के कनॉट पैलेस में भुगतान के होर्डिंग लगा दिए गए, जबकि बुढ़ाना में भुगतान नहीं किया गया। जनता सबसे हिसाब लेगी, अनदेखी पर जवाब मांगा जाएगी। चुनाव में सदस्यों के साथ क्या किया गया और किस तरह चुनाव हुआ यह भी जनता से छिपा नहीं है। जरूरत पड़ी तो कलेक्ट्रेट मेें भट्टी चढ़ा दी जाएगी, किसानों के ट्रैक्टर तैयार हैं।
पीएम की बगल में सरधना ले जाएंगे धरना
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों को अगर इंसाफ नहीं मिला तो मेरठ में ही दो जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। जिला पंचायत का यह धरना और मीटिंग वहीं पर ले जाएंगे और प्रधानमंत्री से शिकायत करेंगे। पीएम को अधिकारियों और यहां के नेताओं की स्थिति भी बताएंगे। अधिकारी समझ लें और बिना किसी भेदभाव के कार्य करें।
विज्ञापन
कार्यालयों पर लटके रहे तालें
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायतों के कार्यालयों पर दिनभर ताले लटके रहें। भाकियू के धरने को देखते हुए कर्मचारी कार्यालय ही नहीं पहुंचे। जिला पंचायत कार्यालय में धरने के दौरान गन्ना और बिजली का मुद्दा गूंजता रहा। किसानों ने कहा कि महंगी दरों पर बिजली मिल रही है। परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिस पर जमीन नहीं, उसका क्या करेगा पटवारी
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने चुनाव के सवाल पर कहा कि जिस किसान के पास दो बीघा जमीन नहीं होता, उसका पटवारी क्या कर लेगा। इसी तरह हमें चुनाव नहीं लडऩा। परिवार चुनाव नहीं लड़ेगा। ऐसे में चुनाव का कुछ भी, कोई लेना-देना नहीं है। जिसका भुगतान नहीं हुआ, वो किस तरह इन्हें वोट दे सकता है।