{"_id":"65aeeb76c14bc134af0e0b67","slug":"district-will-be-divided-into-nine-sectors-practical-examination-from-25-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-15625-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - नौ सेक्टर में बांटा जाएगा जिला, 25 से प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - नौ सेक्टर में बांटा जाएगा जिला, 25 से प्रयोगात्मक परीक्षा
Tue, 23 Jan 2024 03:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। 25 जनवरी से होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 133 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इसके लिए जिले को नौ सेक्टर में बांटा जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जनवरी से एक फरवरी तक होनी हैं। इसके लिए परिषद की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। जिले में 133 केंद्रों पर इंटरमीडिएट के करीब 40 हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा हर ब्लॉक पर नोडल अधिकारी भी बनाया जाएगा। सभी केंद्रों पर घूमकर परीक्षा का निरीक्षण किया जाएगा।
प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिसके नोडल अधिकारी डॉ. सोहन पाल रहेंगे। कंट्रोल रूम से प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर नजर रखी जाएगी।