फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District topper became auspicious tribute in intermediate

इंटरमीडिएट में शुभांजलि बनी जिला टॉपर

Sun, 28 Jun 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
District topper became auspicious tribute in intermediate
इंटर में जिले की टॉपर शुभांजलि शर्मा के साथ विजयी चिन्हं बनाती भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंट? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
इंटरमीडिएट में शुभांजलि बनी जिला टॉपर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा शुभांजलि शर्मा 86.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बनी हैं। जबकि खतौली के विशाल इंटर कॉलेज के विपुल कुमार 85.20 प्रतिशत एवं मुजफ्फरनगर डीएवी इंटर कॉलेज के आकाश शर्मा 84.80 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भागवंती देवी सरस्वती विद्या मंदिर में इंटरमीडिएट की टॉपर शुभांजलि शर्मा, कॉलेज में द्वितीय रही इशिता (81.6) तथा गीतिका (81.4) को विद्यालय अध्यक्ष अरुण खंडेलवाल, प्रबंधक बाल बहादुर एवं कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी ने सम्मानित किया। डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र आकाश शर्मा ने विज्ञान वर्ग में 84.80 प्रतिशत अंकों के साथ जिले के तीसरा स्थान हासिल किया है। अश्वनी पांचाल 81.60 तथा हिमांशु कुमार 81 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मेधावियों के चेहरों पर छाई मुस्कान
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में छात्र-छात्राओं के चेहरों पर विजयी मुस्कान छाई रही। कोरोना का भय उनकी खुशियों को रोक नहीं पाया। सभी कॉलेजों में मेधावियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिशु मंदिर के छात्रों ने फहराया परचम
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी के हाईस्कूल में जिले के टॉप टेन में दो विद्यार्थियों ने स्थान पाया। छात्रा छवि ने 90.83 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरा और कॉलेज में पहला स्थान पाया। छात्र वैभव शर्मा को 90.33 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा और कॉलेज में दूसरा स्थान मिला। निशी सैनी 87.3 प्रतिशत के साथ स्कूल में तीसरे, आयुष राज को 86.83 प्रतिशत के साथ चौथा, नैना सैनी को 86.5 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान मिला। मिली अग्रवाल 86.16 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर रहीं। प्रबंध समिति के श्यामलाल बंसल, संजय अग्रवाल, रविंद्र गौड ने सराहना की। वहीं, इंटरमीडिएट में श्रुति पंवार ने 81.40 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज टाप किया है। शालिनी सिंह 79.6 तथा देवांशी शर्मा 77.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे एवं तीसरे नंबर पर रही। कॉलेज का इंटर का परिणाम 83.33 प्रतिशत रहा।
जगदीश प्रसाद के छात्र छाए
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्रों ने हाईस्कूल में जिले में तीसरा और छठा स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज के अभिषेक जयंत ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा और कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया। हर्षित आर्य ने 89.33 प्रतिशत अंक के साथ छठा और कॉलेज में दूसरा स्थान पाया। कॉलेज में दस छात्रों की सूची में आलोक सिंह, आदित्य युगल, कार्तिक गुप्ता, नासिर, आयुष पाल, अमन सैनी, शौर्यमन सार्थक, विशाल कुमार, प्रिंस वर्मा, क्षितिज, शिवांस भारद्वाज ने स्थान पाया। प्रधानाध्यापक सतीश उपाध्याय ने मेधावियों को पुरस्कृत भी किया। वहीं, इंटरमीडिएट का परिणाम 99.25 प्रतिशत रहा। अर्जुन त्यागी ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम तथा जिले के छठा स्थान पाया है। साक्षी नारायण 81.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे तथा योगेश राय व शोभित संयुक्त रूप से 81.2 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे। उत्सव कुमार गोयल 81.2, वासुतोष 81.2, सावन कुमार 81, योगेश 80.8 तथा यश गर्ग ने भी 80.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।
भागवंती की ती छात्राएं टॉप टेन में
भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने जिले की टॉप टेन सूची में स्थान पाया है। हिमानी शर्मा कॉलेज टॉपर रहीं और जिले की सूची में छठा स्थान पाया। निधि और प्रिया ने जिले में 9वां और कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अध्यक्ष अरुण खंडेलवाल, प्रबंधक बाल बहादुर ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
डीएवी इंटर ने तोड़ा रिकार्ड
मुजफ्फरनगर। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का रिजल्ट 98 प्रतिशत रहा। यहां 400 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में विकास शुक्ला पहले, गौतम कुमार और आर्यन सिंहानिया दूसरे तथा उदय सैनी तीसरे स्थान पर रहे।
अजमत खां गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने दिखाया दम
नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज में शाहीन पुत्री अबरार अहमद ने 84 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज टॉप करने के साथ ही जिले में पांचवां स्थान हासिल किया। शाहीन का कहना है कि वह 24 घंटे में तीन से चार घंटे ही आराम करती थी। अब वह मेडिकल में जाना चाहती है। इसी कॉलेज में सारा पुत्री इरफान अहमद 83.60, इकरा परवीन पुत्री मोहम्मद गय्यूर 82.60 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। कॉलेज का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। वहीं, हाईस्कूल में पहला स्थान इरम, दूसरा आयशा और तीसरा हलीमा ने प्राप्त किया।
इन स्कूलों के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया
कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सम्भव वर्मा पहले, हिमांशु धीमान दूसरे, अब्दुल्ला तीसरे स्थान पर रहे। जनता इंटर कॉलेज सरवट में मुस्कान, अरीना, बुशरा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। शिवराज इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का 94 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इस्लामिया इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का 99 प्रतिशत रिजल्ट रहा। दीवान सिंह इंटर कॉलेज का हाईस्कूल का रिजल्ट 97 प्रतिशत रहा।

एसडी इंटर का रिजल्ट रहा 76.1 प्रतिशत
सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुदीप कुमार ने बताया कि कॉलेज का इंटर का परिणाम 76.1 प्रतिशत रहा। अर्जुन पाल ने 76.2, शोएब अख्तर ने 74.2 तथा अब्दुल्ला अंसारी ने 72.6 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया। वहीं, दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज बिरालसी में हाईस्कूल में भावना शर्मा ने 83.3 तथा इंटर में शिवानी देवी ने 71 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed