फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District President of BKU arrested with stolen vehicle

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - चोरी की गाड़ी के साथ भाकियू सर्व का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2024 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 16 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
District President of BKU arrested with stolen vehicle
सिविल लाइन पुलिस की गिरफ्त गाडी चोरी का आरोपी । संवाद
- मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की गाड़ी के साथ भाकियू सर्व के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी के साथ फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने प्रेसवार्ता में बताया कि रुड़की के गांव मुंडेर स्थित सागर पल्प एंड मिल्स में शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी जगमेश्वर सिंह गाड़ी चालक का काम करता था। उसने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसने 12 फरवरी की रात मिल्स की गाड़ी रुड़की रोड पर संगम पैलेस के सामने खड़ी की थी। 13 फरवरी की सुबह गाड़ी गायब मिली थी। उसने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस ने बझेड़ी अंडर फाटक के पास से बुधवार रात में चेकिंग के दौरान गाड़ी को लेकर जाते हुए उत्तरी रामपुरी निवासी सुमित धनगर को पकड़ा। उसने गाड़ी पर दूसरा पेंट करा कर अन्य बदलाव भी कराए थे। नंबर प्लेट भी फर्जी लगाई थी। उसे गाड़ी के साथ पकड़ लिया गया। सुमित भाकियू सर्व का जिलाध्यक्ष है। उसने गाड़ी की पहचान छिपाने के उद्देश्य से गाड़ी पर जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन सर्व व बोनट पर आरएलडी का झंडा लगाया था, ताकी कोई अधिकारी गाड़ी को न रोके।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पूछताछ में जगमेश्वर ने बताया था कि वह मिल्स में गाड़ी चालक है। नगर के ही आधा दर्जन मजदूर भी मिल्स में काम करते हैं। उन्हें लेकर वह रोजाना आता जाता है। वह मिल्स के पशुओं के लिए अपनी इसी गाड़ी में चारा भी लेकर जाता है। सीसीटीवी की मदद से आरोपी तक पहुंचा जा सका है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed