फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District President of Bhim Army Jai Bhim Organization arrested for giving inflammatory speech

Muzaffarnagar News: भड़काऊ भाषण देने पर भीम आर्मी जय भीम संगठन का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 27 Sep 2025 02:06 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एसएसपी कार्यालय पर धरने के दौरान भड़काऊ भाषण देने पर भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष विकास कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
District President of Bhim Army Jai Bhim Organization arrested for giving inflammatory speech
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एसएसपी कार्यालय पर धरने के दौरान भड़काऊ भाषण देने पर भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष विकास कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया। तितावी के गांव अलीपुर कलां निवासी छात्र आर्यन जवाहर नवोदय विद्यालय से रविवार दोपहर को लापता हो गया था। पुलिस छात्र को तीन दिन में भी तलाश नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 27 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन


इससे नाराज परिजनों व सैकड़ों ग्रामीणों ने कचहरी परिसर में धरना शुरू किया था। 24 सितंबर को सभी लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने उन्हें समझाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां धरना देने के दौरान अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष विकास कुमार भी वहां पहुंचे थे।

आरोप है कि उन्होंने वहां लोगों को भड़काया था। उन्होंने छात्र के न मिलने पर भगदड़ मचाने व रोड जाम करने की चेतावनी दी थी। इस बारे में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी को कचहरी परिसर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। उधर, आरोपी की माफी मांगने वाली एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed